शिव मूर्ति पर किया योग, जगाई स्वास्थ्य चिंता की अलख

मुजफ्फरनगर। शहर की हृदयस्थली शिव चौक आज योग के रंग में रंगी नजर आई, जहां योग समावेश कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर जनजागरूकता फैलाना था।

यह कार्यक्रम मंडलायुक्त अटल कुमार राय के आदेश व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित किया गया। योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य सुरेन्द्र मान ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं डॉ. राजीव कुमार ने सभी को अष्टांग योग व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 में सम्मिलित 10 अनोखे सिग्नेचर इवेंट्स, योग संगम, योग बन्धन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ व संयोग की विस्तृत जानकारी दी।

आयुष विभाग की पूनम वर्मा ने योग दिवस के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे जीवन में नियमित योग को अपनाकर निरोग रहें। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग मुज़फ्फरनगर, इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट चौप्टर कमेटी, आईएनओ तथा एनआईएएच के संयुक्त सहयोग से किया गया। इंडियन योग एसोसिएशन के जिला समन्वयक प्रवेंद्र दहिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे तीन भाइयों को मैजिक ने कुचला, मौत

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, सात लोगों की मौत…दो गंभीर घायलप्रवीण ठकराल

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »