MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्कर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सीमा विस्तार के बाद 11 पूर्ण गांवों की आबादी शामिल होने बाद भी नव विस्तारित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ये लोग आज भी ब्लॉक, तहसील से लेकर टाउनहाल तक चक्कर काटने को विवश हैं। इसके लिए भाजपा सभासद ने पालिका के हल्के बढ़ाये जाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती भी नये सिरे से करने की मांग की है, ताकि नव विस्तारित क्षेत्र की जनता के बिलिंग सम्बंधी कार्य के लिए एक सुलभ व्यवस्था बनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

शहर के वार्ड संख्या 30 से भाजपा सभासद नवनीत गुप्ता ने नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार कराया गया था, जिसमें 11 गांव का पूरा क्षेत्र तथा 04 गांव का आंशिक क्षेत्र पालिका की सीमान्तर्गत आये हैं। जिसके कारण वर्तमान में पालिका सीमान्तर्गत लगभग 84500 मकानों / अचल सम्पत्तियों से बढ़कर लगभग 1,25,000 अचल सम्पत्तियों आ गयी हैं। जितने भी गाँवों का क्षेत्रफल पालिका सीमा में आया है। वहाँ के निवासियों को अपने मकानों और प्लाटों इत्यादि अचल सम्पत्तियों पर बैंक )ण लेने में अथवा अन्य सरकारी कार्य को पूर्ण कराने में काफी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूप

सभासद नवनीत ने कहा कि पालिका में अभी तक 08 हल्के ही बनाये हुऐ है, जिनमें अभी तक 08 पालिका कर्मी ही कार्य कर रहे हैं। सीमा विस्तार के पश्चात पालिका सीमा में आये क्षेत्रों को देखते हुए पालिका के 08 हल्कों को बढ़ाया जाना अवश्यक है। उन्होंने सीमा विस्तार के कारण पालिका के कर विभाग में कम से कम 12 हल्के बनाने की मांग की है। इसके साथ ही उनमें में कार्यरत बीसी, मीटर रीडर और मोहर्रिर को गृहकर, जलकर एवं जलमूल्य की वसूली हेतु जवाबदेही के साथ नियुक्त करते हुए कार्य कराया जाये। इसमें जलकर एवं जलमूल्य के बिलों, करांकन, जल संयोजन इत्यादि सम्बन्धित कार्य को एक ही पालिका कर्मी द्वारा अपने निर्धारित हल्के के क्षेत्र के लिए सम्पादित कराया जायें, जिससे सीमान्तर्गत आये गाँवों के व्यक्तियों को सरकारी कार्य हेतु पालिका के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुऐ उनकी समस्या का निदान कराया जा सकें। 

इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवक

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्जजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »