मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। सरकार के लक्ष्य के अनुसार जनपद में गेहूं खरीद सरकारी क्रय केन्द्रों पर कराये जाने के लिए चल रहे प्रयासों और व्यवस्था को परखने के लिए गुरूवार को विशेष सचिव राजस्व विभाग प्रेमप्रकाश सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए कम गेहूं खरीद को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों से भी बात की और अपना गेहूं सरकार को ही बेचने के लिए प्रेरित किया।

गेहूं खरीद की समीक्षा और व्यवस्था के लिए आये विशेष सचिव राजस्व प्रेमप्रकाश सिंह का मुख्यालय पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर निकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार के साथ विशेष सचिव राजस्व गेहूं क्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षण पर निकल गये। वो नवीन मंडी कूकड़ा पहुंचे और वहां पर बने क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए किसानों के लिए की गई व्यवस्था और अब तक हुई गेहूं खरीद की जानकारी ली। कम गेहूं खरीद होने पर वो असंतुष्ट नजर आये और अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां पर गुड और पानी भी लिया और गुड निर्माण को लेकर जानकारी भी हासिल की।

इसे भी पढ़ें:  तीन श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौत

मीडिया से बातचीत करते हुए विशेष सचिव राजस्व विभाग प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की खरीद को तेज करने और किसानों को उनकी उपाजीविका का भुगतान त्वरित व्यवस्था में कराने के लिए अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं। उसी कड़ी में वो जनपद में पहुंचे हैं। यहां नवीन मण्डी स्थल पहुंचकर गेहूं खरीद की व्यवस्था को परखने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम जनपद में बनाये गये 52 क्रय केन्द्रों पर गेहूं की फसल का लक्ष्य के अनुसार खरीद कर सकें, लेकिन सरकार ने 1425 रुपये एमएसपी तय किया है, इसके सापेक्ष किसानों को मार्किट में अच्छा भाव मिल रहा है, लेकिन फिर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है वो किसानों को क्रय केन्द्रों पर ही फसल बेचने के लिए प्रेरित करें। यहां लक्ष्य हासिल करने में भी यही परेशानी है कि किसान अपने घर से ही अच्छे भाव पर गेहूं की फसल बेच रहा है। इसके लिए सरकार ने मोबाइल केन्द्र की व्यवस्था कर किसानों के घर जाकर ही गेहूं खरीदने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि बिना किसी परेशानी के किसानों को गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशानास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नामचीन होटल के आलू पराठे में निकली हड्डी, छात्रों

Read More »