थार की छत पर नाचा था, कट गया 38 हजार 500 का चालान

नोएडा । वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की और टन्न्ैफिक पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एलिवेटेड रोड पर चलती थार गाड़ी की छत पर तेज म्यूजिक बजाकर डांस करता नजर आ रहा है। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-33 स्थित एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक थार की छत पर चढ़ा हुआ है और फिल्मी गानों पर बेधड़क डांस कर रहा है। इस दौरान पीछे से गुजर रहे अन्य वाहन भी इस दृश्य को देखकर धीमे हो जाते हैं, जिससे टन्न्ैफिक की रफ्तार भी प्रभावित होती है। यह स्टंट न सिर्फ खुद के लिए खतरनाक था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकता था। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की और टन्न्ैफिक पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नोएडा टन्न्ैफिक पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और वाहन की पहचान कर ली। पुलिस ने युवक और वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 38,500 रुपये का चालान काटा है। पुलिस टन्न्ैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही और स्टंट जानलेवा हो सकता है, इसलिए इस तरह स्टंट करने से बचें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा और बसपा ने दलितों के हक में उठाई आवाज

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर में रामलीला में इस बार स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »