GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी उत्तर प्रदेश में जनहितों के लिए किये गये ऐतिहासिक कार्यों को लेकर अपनी पहचान बनाए हुए है। यहां पर राष्ट्रवाद की भावना के साथ हर घर को जोड़ने वाले चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी एडवोकेट की तिरंगा यात्रा, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की सराहना दूर-दूर तक होती है, इसके साथ ही पुरकाजी नगर पंचायत को लाइट और सफाई का एक माध्यम न बनाकर उन्होंने इस निकाय को जनता के आम और खास सभी लोगों के सुख और दुख से जोड़ने का काम करके दिखाया है। अब जनता से जुड़ाव की अपनी संवेदनशील नीति के तहत चेयरमैन जहीर फारूकी ने पुरकाजी नगर पंचायत में लोगों के लिए निःशुल्क कुर्सियों का प्रबंध करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

चेयरमैन जहीर फारूकी ने शुक्रवार को नगर पंचायत परिसर में सभासदों के साथ एक खास व्यवस्था को लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुख और दुख जीवन की एक सच्चाई है। ऐसे में कई बार देखने में आया है कि किसी भी परिवार में सुख और दुख की घड़ी के दौरान आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था में कुर्सी तक का प्रबंध करना भारी पड़ जाता है। ऐसे में नगर पंचायत पुरकाजी ने उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजना के तहत जनता के साथ जुड़ाव करते हुए सुख और दुख में भी संवेदनशील भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत पुरकाजी क्षेत्र की जनता के लिए ऐसे किसी भी अवसर पर निःशुल्क कुर्सियों का प्रबंध करने का काम करेगी। कोई भी व्यक्ति अपने घर परिवार में सुख और दुख की घड़ी में अपने क्षेत्रीय सभासद के साथ नगर पंचायत से निःशुल्क कुर्सी प्राप्त कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  गन्ने के खेत में दिनदहाड़े गौकशी, मुठभेड़ में तीन गौकश पकड़े

चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने इससे पहले डैड बॉडी को रखने के लिए नगर पंचायत में डीप फ्रीजर की निःशुल्क व्यवस्था कराई इसके लिए नगर पंचायत क्षेत्र से अलग भी दूर दराज क्षेत्रों से डिमांड आती है और नगर पंचायत यह सेवा प्रदान करती है। बेटियों की शादी के दौरान निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी उनके द्वारा जनता को प्रदान की जा रही है। चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी का कहना है कि यूपी सरकार जनकल्याण की दिशा में काफी बजट निकायों को दे रही है। निकायों में सड़क निर्माण, सफाई और पथ प्रकाश आदि पर तो खर्च होता ही है, लेकिन हमने नगर पंचायत को संवेदनशील बनाकर आम जनता के सुख और दुख में भागीदार बनाने का निर्णय लिया है और हमारा लक्ष्य यही रहता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से हर संभव मदद दी जा सके। निःशुल्क कुर्सी व्यवस्था की घोषणा के इस मौके पर चेयरमैन जहीर फारूकी के साथ सभासद आजाद फरीदी, सुलेमान, इस्तखार उर्फ लाल्ला, आलम और नदीम मेंबर के साथ ही नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कछौली में दो थानों के बॉर्डर पर गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामा

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंगबुढ़ाना कोतवाली

Read More »