पालिका की किराया नीति से किरायेदार व्यापारी असहमत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की शहरी क्षेत्र में स्थित 17 मार्किट के 509 दुकानों के लिए किरायेदार व्यापारियों और 173 क्वार्टरों में निवास करने वाले किरायेदारों पर नया किराया और प्रीमियम निर्धारण करते हुए वर्षों से लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने को लाई गई नियमावली को लागू कराने के लिए गठित टैक्स समिति ने आपत्तियों पर सुनवाई शुरू कर दी। पहली ही बैठक में व्यापारी पालिका के टैक्स विभाग के द्वारा नई नियमावली में लाये गये कई प्रस्तावों का विरोध करते हुए अपनी असहमति व्यक्त की गई। व्यापारियों की आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई के लिए समिति की ओर से अगली तारखी 19 फरवरी तय कर दी गई है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् की मार्किट के किरायेदार व्यापारियों के साथ ही क्वार्टरों में रह रहे परिवारों के किराया और नामांतरण सम्बंधी प्रकरण कई दशकों से लंबित चल रहे हैं। कुछ प्रकरणों में तो नगरपालिका को कोर्ट की कार्यवाही का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले बोर्ड में इसका हल तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन यह विरोध के कारण अधर में लटक गया। अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका की आय को बढ़ाने और व्यापारियों के हितों को देखते हुए इन प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए नई नियमावली लाकर समाधान की पहल की है। पालिका की 01 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में टैक्स विभाग की ओर से प्रस्ताव संख्या 402 के अन्तर्गत इस नियमावली को लागू करने की सहमति प्राप्त की गई। इस नई नियमावली में पालिका की संपत्तियों में अवैध किरायेदारों का विनियमितीकरण करने के लिए नामांतरण शुल्क के साथ किराये में 01 सितम्बर 1977 को जारी शासनादेश को आधार बनाते हुए 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव है। इसके बाद इसका प्रचार प्रसार करते हुए आपत्ति मांगी गई। आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने समिति का गठन किया गया, जिसमें सभासद राजीव शर्मा, देवेश कौशिक और बबीता वर्मा के साथ ही कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव को शामिल किया गया।

सोमवार को नई नियमावली पर गठित समिति ने पहली बैठक करते हुए आपत्तियों पर सुनवाई की और सुझाव भी मांगे। इस दौरान पालिका मार्किट के व्यापारियों ने पूरी एकजुटता दिखाई और इसमें शामिल कई प्रस्तावों का मुखर विरोध दर्ज कराया। बैठक के दौरान नामांतरण, शिकमी किरायेदारी, वारिसान प्रकरण एवं अन्य बिन्दुओं पर किराये में सर्किल रेट के अनुसार 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को व्यापारियों ने खारिज करते हुए मांग की है कि यह बढ़ोतरी 25 फीसदी की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वारिसान वाले प्रकरणों में किराया वृद्धि का प्रस्ताव खारिज कर बिना वृद्धि के ही प्रकरणों का निपटारा करने, बघरा तांगा स्टैण्ड वाली मार्किट को बाजार में दर्ज न करते हुए मौहल्ला कुन्दनपुरा में दर्ज कर आवासीय सर्किल रेट मानने की अपनी मांग को रखा। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि कमेटी ने शासनादेश की व्यवस्था के विपक्ष में व्यापारियों से तथ्यात्मक साक्ष्य और आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने जो सुझाव और आपत्ति दर्ज कराई है, उस पर विचार करने के लिए कमेटी ने 19 फरवरी को फिर से सुनवाई आयोजित की है। इसके बाद 20 फरवरी को अंतिम सुनवाई होगी और कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी। समिति की सुनवाई के दौरान आपत्ति और सुझाव दर्ज कराने वाले व्यापारियों में शिशुकांत गर्ग एडवोकेट, भानुप्रताप, प्रवीण जैन चीनू, किरण पाल, संदीप कुमार, प्रतीक, प्रदीप कुमार, पंकज वाधवा, दीपक कुमार, राम नारंग, संजय नारंग, मौहम्मद मजहर, वीरेन्द्र अरोरा, राजीव अरोरा, विजय तनेजा, जसप्रीत सिंह आदि शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरू

Also Read This

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम आवास में 79 ने किया पैसा लेने से इंकारमंत्री ने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »

कचहरी गेट पर थप्पड़बाजी, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

लड़की और लड़के पक्ष के बीच अचानक भड़का विवाद, कचहरी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लड़की और लड़के पक्ष के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सरेआम थप्पड़, धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरूजनपद की कचहरी

Read More »

मेनका गांधी के बयान पर भड़का जैन समाज, राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

मुजफ्फरनगर में सकल जैन समाज की बैठक में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, माफी और बयान वापसी की मांग मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन संतों और जैन धर्म की पवित्र परंपराओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और तथ्यहीन बयान के विरोध में देशभर के जैन समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जैन अतिथि भवन, मुजफ्फरनगर में 25 जून 2026 की शाम आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जैन संत परंपरा और संतों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पवित्र मयूर पिच्छी के संबंध में दिया गया बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि

Read More »

बंधुआ मजदूरी कांड के बीच सेवाकर्मी से अमानवीय मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

चरथावल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया तत्काल संज्ञान, पीड़ित को संरक्षण में लेकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरों के उत्पीड़न का मामला अभी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच जनपद के चरथावल क्षेत्र से एक सेवाकर्मी के साथ अमानवीय मारपीट का वीडियो सामने आने से श्रमिकों और सेवाकर्मियों के शोषण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित को संरक्षण में लिया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम आवास में 79 ने

Read More »