जानसठ में युवक ने टायरों की दुकान में की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे में स्थित एक पुराने टायरों की दुकान में आज सवेरे एक युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। कहा जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दुकान खुलने पर युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। इससे परिजनों में कोहराम मचा गया तो वहीं मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़ें:  वीआईपी घाट पर स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटा

कस्बा जानसठ का रहने वाला युवक 28 वर्षीय रहमान मोरना मार्ग पर पुराने टायर की दुकान करता था। सोमवार को सुबह रहमान का शव उसकी दुकान में ही फांसी पर लटका हुआ मिला। इसकी खबर से सनसनी फैल गई और लोगों का हुजूम दुकान में जमा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वीडियाग्राफी करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसएचओ जानसठ ने बताया कि रहमान कस्बे का ही रहने वाला था, उसका शव फांसी पर दुकान में लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का ही लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उप चुनाव में वोट नहीं डालेंगे धनगर समाज के वोटर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *