जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों को दिया पसंदीदा तोहफा

मुजफ्फरनगर। गर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी और अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने आज नगर पंचायत पुरकाजी प्रांगण में अपने सफाई कर्मचारियों को उनकी पसंद की सर्दी की वर्दी वितरित की है। अपनी मनमाफिक वर्दी पाकर कर्मचारी काफी खुश नजर आए।

इस मौके पर जहीर फारूकी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब लोग गर्म बिस्तर में से उठना भी गवारा नहीं कर रहे हैं ऐसे समय में नगर पंचायत पुरकाजी के सफाई कर्मचारी सुबह सवेरे उठकर और रात तक पुरकाजी की सड़कों और गलियों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं पुरकाजी के सफाई कर्मचारी नगर पंचायत पुरकाजी के परिवार का सदस्य हैं इसलिए हमेशा की तरह उनके मन माफिक सर्दियों की वर्दी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ियों को इस बार हलवा प्रसाद बांटेंगे चेयरमैन जहीर फारूकी

गौरतलब हो कि पूर्व में चेयरमैन पुरकाजी द्वारा सफाई कर्मचारियों को कोट पेंट, और सफारी सूट तक दिए गए हैं इस बार भी सफाई कर्मचारी खुद मुजफ्फरनगर जाकर जो गर्म कपड़ा पसंद करके आए चेयरमैन ने वही वर्दी दी इस मौके पर डीपीएम सुशील , कुमार सफाई नायक रविकांत सिंह, मैनपाल वाल्मीकि,रविंद्र वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि ,भूमि चंद राजेंद्र सिंह अनिल कुमार ,मनोज कुमार, संदीप, बबली, सुमन, रीना, मुकेश, राजेश आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलिगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »