MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी की खुशियां

मुजफ्फरनगर। सर्द रात में घर में उठी एक चिंगारी ने एक गरीब परिवार में बेटी की शादी के लिए बनी खुशियों को राख के ढेर में तब्दील करके रख दिया। पुरे मकान में आग फैली तो इसमें परिवार के बच्चे भी घिर गये। आग के कारण बेटी की शादी के लिए लाया गया सामान, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और अन्य लाखों रुपये का दूसरा कीमती सामान भी जलकर स्वाह हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। आग की घटना में भारी नुकसान होने के कारण परिवार में कोहराम की स्थिति बनी हुई है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे मौहल्ला केवलपुरी कच्ची सड़क में मकान नम्बर 98 परिवार के साथ रह रही संगीता देवी पत्नी स्वर्गीय संजय कुमार पर बीती रात मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार की रात संगीता अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ मकान के अंदरूनी कमरे में सोई हुई थी। देर रात अचानक ही बाहरी कमरे में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को उठता देखकर संगीता चीखती हुई बाहर आई और अपने परिजनों और अन्य लोगों को जगाया। इस बीच संगीता के बच्चे अंदर कमरे में ही छूट गये थे। तब तक आग पूरे मकान में फैल गई थी। बच्चों को आग में घिरा देखकर संगीता की चीख निकल गई और आसपास के लोग बच्चों को बचाने और आग बुझाने के लिए प्रयासों में जुट गये। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के साथ ही अंदर कमरे में फंसे तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया।

एफएसओ आरके यादव भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले बड़ी फायर टैण्डर गाड़ी मंगाई गई थी, जो गली छोटी होने के कारण अंदर नहीं जा पाई और इसके बाद छोटी गाड़ियों को मंगाकर आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया। एफएसओ आरके यादव ने बताया कि करीब तीन बजे संगीता देवी के मकान में आग लगी थी और सूचना मिलने पर करीब साढ़े तीन बजे टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और बचाव कार्य में जुट गई थी। उन्होंने बताया कि संगीता देवी अपने बच्चों के साथ अंदर वाले कमरे में सोई हुई थी। आग लगने के कारण वहां पर उनके बच्चे फंस गये थे। फायर कर्मियों ने कमरे के अंदर आग से घिरे उनके बच्चों 08 वर्षीय माणिक और 14 वर्षीय कृष्णा के साथ ही उनकी बहन खुशबू को भी सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई। करीब सवा पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी। वो मकान के शुरू में ही होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है, हालांकि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। आग के कारण घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया है। नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है। आग बुझाने के लिए दो फायर टैण्डर का प्रयोग किया गया। उन्होंने फायर टीम के प्रयासों की भी सराहना की, जिससे आग में जनहानि होने से बचाया गया।

वहीं संगीता देवी का कहना है कि उनके घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। 18 फरवरी को बेटी की शादी होना तय किया गया है। इसके लिए परिवार में खुशियां का वातावरण बना हुआ है। शादी में देने क लिए काफी सामान की खरीदारी की गई है। खरीदा गया सामान एक कमरे में रखा गया था। आग लगने के कारण वो सारा सामान, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन, टीवी, बैड, फर्नीचर और दूसरा अन्य कीमती सामान भी जलकर नष्ट हो गया। संगीता देवी ने लाखों रुपये का नुकसान इस अग्निकांड के कारण बताया। इस दौरान उनकी आंखों से पानी भी छलदला उठा था। उन्होंने बताया कि रात को वो बच्चों के साथ सो रही थी, इसी बीच कुछ जलने की गंध आई तो वो उठकर कमरे से बाहर निकली, इस बीच बाहरी कमरे में आग की लपटें उठती देखकर वो बदहवास हो गई थी और बच्चे कमरे में ही फंस गये थे। 

इसे भी पढ़ें:  समाज में नफरत का जहर घोल रहे स्वामी यशवीरः मांगेराम त्यागी

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का नया फंडा-ट्रैक्टर लाओ और पद पाओहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  अजय बालियान को पुष्प अर्पित करने रसूलपुर में उमड़े लोगहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  अजय बालियान को पुष्प अर्पित करने रसूलपुर में उमड़े लोगमंत्री ने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »