बुढ़ाना की काशीराम कालोनी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र की काशीराम कालोनी में सोमवार देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि अंडों की रेहड़ी के पास गली में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे युवकों को टोकने पर झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

इसे भी पढ़ें:  सदिग्ध परिस्थितियों मे शार्ट सर्किट से घर मे लगी आग

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। महिलाओं को भी मारपीट का शिकार बनाया गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बुढ़ाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद इतनी जल्दी बढ़ा कि दोनों पक्षों को शांत कराना मुश्किल हो गया। इस घटना से कालोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवबन्द पुलिस व आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्च
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *