शीरा नीति को लेकर आबकारी अधिकारी ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षकों एवं चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ शीरा नीति वर्ष 2024-25 के सम्बन्ध में कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी में बैठक आहूत की गयी।

शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा प्रेषित शीरा नीति वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षकों एवं चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ शीरा नीति वर्ष 2024-25 के सम्बन्ध में कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी में बैठक आहूत की गयी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर टक्कर के बाद कैसे हवा में उछली दो कार, देखें वीडियो....

आहूत बैठक में शीरा नीति 2024-25 के प्राविधानों से अवगत कराया गया एवं इस सम्बन्ध में उनकी पृच्छाओं का उत्तर दिया गया है। सम्बन्ध चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षकों एवं प्रतिनिधियों को शीरा नीति वर्ष 2024-25 का शत-प्रतिशत अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, 2, 3 व 4 जनपद मुजफ्फरनगर को खाण्डसारी ईकाईयों का भी निरीक्षण करते हुए शीरा नीति वर्ष 2024-25 के प्राविधानों का अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त अद्यतन चीनी मिलों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित न कर पाने वाली चीनी मिलों में तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवाकर संचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लड़़की से दुष्कर्म में पिता को सात साल की सजा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *