बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर सभासद मनोज कुमार ने दर्ज कराई आपत्ति

खतौली। नगर पालिका खतौली के वार्ड नंबर 10, शांतिनाथ नगर (जमुना विहार) गली नंबर 2 के सभासद मनोज कुमार व अफ़रोज़ नाज़ सभासद, वार्ड 16 (मोहल्ला इस्लामनगर) ने हाल ही में आयोजित बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर आपत्ति दर्ज कराई है।

सभासद मनोज कुमार ने बताया कि दिनांक 29 अगस्त 2025 को प्रस्तावित बोर्ड बैठक की कार्यसूची/एजेंडा 27 अगस्त को भेजा गया, जबकि नगर पालिका अधिनियम 1916, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश एवं शासनादेश के अनुसार बोर्ड बैठक की सूचना कम से कम सात दिन पहले सदस्यों को प्राप्त हो जानी चाहिए। इसके बावजूद बैठक मात्र दो दिन पूर्व नोटिस जारी कर आहूत की गई, जिसे उन्होंने असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जल्दबाजी में बैठक बुलाने से पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है और सभासदों को तैयारी का उचित समय नहीं मिल पाता। ऐसे में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा अधूरी रह जाती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती है। सभासद ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन न करने वाले लोगों पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक की सूचना नियमानुसार समय से पहले दी जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना के चलते उन्होंने इस कार्यवाही रजिस्टर पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई लोगों का कहना है कि नियमों का पालन करना पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए जरूरी है। जब इस मामले को लेकर ईओ पालिका खतौली से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ग्रेप का असरः प्रदूषण फैलाने पर 19 पेपर मिलों को नोटिसइस अवसर

Read More »