यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

यूपी पंचायत चुनाव 2025 की मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटर हटाते अधिकारी
यूपी पंचायत चुनाव 2025 की मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटर हटाते अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल लगभग सवा करोड़ डुप्लीकेट वोटरों की पहचान की है, जिन्हें सूची से हटाया जाएगा।

यह कार्रवाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से संभव हुई है। एआई ने अलग-अलग ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों को खंगालते हुए उन लोगों को चिह्नित किया है, जिनके नाम एक से अधिक जगह दर्ज थे। कहीं सरनेम आगे-पीछे कर, तो कहीं उम्र या लिंग बदलकर नाम दोहराए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में UGC के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

जिलाधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर इन चिह्नित नामों का भौतिक सत्यापन करें। सत्यापन के दौरान आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी जांचे जाएंगे।

जिन लोगों के नाम दो ग्राम पंचायतों में पाए जाएंगे, उन्हें सूची से हटाया जाएगा। हालांकि शहरी निकायों और पंचायत दोनों जगह नाम होने की स्थिति में केवल शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में पुलिस उत्पीड़न का मामला: एसएसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

अप्रैल-मई में चुनाव की तैयारी

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2025 में प्रस्तावित हैं। फिलहाल राज्य में करीब 12 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। आयोग ने बिहार की तर्ज पर सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है, ताकि मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके।

29 सितंबर तक हटेंगे डुप्लीकेट नाम

आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह अभियान 29 सितंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाए। इस प्रक्रिया में बीएलओ, सुपरवाइजर और एसडीएम आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

Also Read This

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष की एडिट फोटो पोस्ट करने का आरोप, भावनाएं आहत करने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी पर धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में

Read More »