दलित परिवार पर हमलाः पिता-पुत्र सहित तीन को आजीवन कारावास

ग्राम राजपुर कला में पुरानी रंजिश के चलते संजू उर्फ संजीव बाल्मीकि के घर पर मोहित, उसके पुत्र राजेंद्र और उनके साथी वीरेंद्र ने हमला कर की थी संजीव बाल्मीकि की हत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में हुए दलित परिवार पर हमले के दौरान परिवार के मुखिया की हत्या और उसके तीन बच्चों को घायल कर देने के सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। विशेष अदालत ने संजीव बाल्मीकि की हत्या और उसके तीन मासूम बच्चों को गोली मारकर घायल करने के जुर्म में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों दोषियों पर 35-35 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दलित उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में न्यायपालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़ित परिवार के लिए न्याय की उम्मीद बना, बल्कि समाज में जातिगत हिंसा के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी प्रसारित करता है। मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब एक दलित परिवार के घर पर घात लगाकर हमला किया गया और गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
डीजीसी राजीव शर्मा के अनुसार 14 फरवरी 2023 को थाना जानसठ क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में पुरानी रंजिश के चलते संजू उर्फ संजीव बाल्मीकि के घर पर मोहित, उसके पुत्र राजेंद्र और उनके साथी वीरेंद्र ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल और बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें संजीव बाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई और उसके तीन बच्चे मोहित, शीर्ष और वंदना गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले की सुनवाई विशेष अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की अदालत में न्यायाधीश आशा रानी सिंह की अध्यक्षता में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता परविंदर कुमार सिंह और विशेष अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा ने जोरदार पैरवी की। अदालत ने तीनों आरोपियों मोहित, राजेंद्र और वीरेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक पर 35,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, आर्म्स एक्ट के तहत मोहित और राजेंद्र को अलग से दोषी ठहराते हुए क्रमशः 4,000 और 7,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया।

इसे भी पढ़ें:  12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोश

Also Read This

आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

आशु हत्याकांड नानौता में चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन आगे की पड़ताल में हत्या की साजिश सामने आई। इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव 12 नवंबर 2025 को नानौता के रुहाड़ा तालाब में मिला

Read More »

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ग्रामीण बस सेवा विस्तार और शिक्षकों को कैशलेस इलाज जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  सरकार ने यह भी तय किया कि अब किसी भी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब यदि किसी व्यक्ति को अपनी

Read More »

अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहारनपुर ले जाए जा रहे थे भैंस व कटड़े मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पशुओं से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़कली कट के पास से दो बोलेरो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 14 पशु भरे मिले, जिनमें एक भैंस, छह कटड़े और

Read More »

मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

गांव भनवाड़ा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल गन्ना सेंटर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था बाइक सवार खालिद, एक छात्र भी गंभीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है। इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्जबताया जा रहा है कि खालिद अपनी बाइक से गन्ना

Read More »