मुजफ्फरनगर-परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

मुजफ्फरनगर। भोरा कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवार के ही बीच घर के एक कमरे में परचून दुकानदार का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शांत और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले ग्रामीण दुकानदार की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर जनपद के भोरा कलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राय सिंह में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। परचून की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय राजू कश्यप ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन नींद से जागे, तो उन्होंने राजू कश्यप को कमरे में फंदे से लटकते देखा। यह दृदृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भोरा कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दुकानदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पायेगी।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू कश्यप रोज की तरह गुरूवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि राजू कश्यप का शव फंदे से झूल रहा है। गांव में राजू कश्यप को एक शांत, मेहनती और ईमानदार दुकानदार के रूप में जाना जाता था। उनकी खुद की परचून की दुकान थी, जिससे परिवार की रोज़ी-रोटी चलती थी। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है, लोग अविश्वास के साथ इस दर्दनाक घटना पर चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजू कश्यप कभी भी ऐसा कदम उठाने वाले व्यक्ति नहीं थे, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने की कृषि बजट दोगुना कर स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने पर जोरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सर्दी का सितमः कोहरे की चादर में लिपटा शहर, 12 बजे तक जले अलावलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »