उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में मुज़फ्फरनगर की बी पैक्स चरथावल समिति को उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर, मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता एवं नागरिक विमानन मुरलीधर माहौल, प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू और आयुक्त एवं निबंधन योगेश कुमार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

इन सभी ने समिति सचिव प्रीति भारद्वाज (त्यागी) और समिति सभापति अध्यक्ष भूषण त्यागी को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रीति त्यागी इससे पहले छपार समिति की सचिव भी रह चुकी हैं। उन्होंने वहाँ भी उत्कृष्ट कार्य कर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर कई बार रोशन किया। इस उपलब्धि ने न केवल मुज़फ्फरनगर बल्कि पूरे प्रदेश की सहकारी समितियों को प्रेरित किया है।

इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर बाबा के राज में बदमाश बेखौफः सरकारी चकरोड पर कब्जा, वीडियो वायरल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *