सऊदी में पत्नी से लड़ बैठा बेटा, गांव में पिता-भाई को भेजकर बहू ने पिटवा दिए रिश्तेदार

फरदीन ने पड़ौस में रहने वाले शरीफ की बेटी सानिया से किया था प्रेम विवाह, हमले में सास व दो महिलाओं सहित चार घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक गांव निवासी युवती ने पड़ौस के ही युवक के साथ लव मैरिज की और उसके साथ सऊदी अरब में रहने चली गई। इस युवती का अपने पति के साथ सऊदी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो युवती ने यहां गांव में रह रहे अपने भाई और पिता को फोन कर शिकायत की, जिस पर भाई और पिता ने युवती की ससुराल में धावा बोलकर उसकी सास ओर अन्य रिश्तेदारों को पीटकर अधमरा कर दिया। सास ने हमलावरों के खिलाफ शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता व उसके पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बागोवाली में एक पारिवारिक विवाद के चलते घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाये गये हैं। हमलावरों ने अपनी ही बेटी की ससुराला वालों के घर में घुसकर महिलाओं और उनके परिजनों पर लाठी-सरिये से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। गांव बागोवाली निवासी खतीजा पत्नी मूसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर में अपनी देवरानियों अंजुम पत्नी जाहिद और इमराना पत्नी मुस्तफा के साथ मौजूद थीं। जबकि उनका देवर जाहिद पड़ौस के ही दूसरे मकान में मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही उनके मोहल्ले के पड़ौसी दानिश पुत्र शरीफ और शरीफ पुत्र रशीद लाठी-सरिये लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पिता व पुत्र ने महिलाओं पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर खतीजा का देवर जाहिद मौके पर पहुंचा और बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। लाठी-सरिये की चोटों से जाहिद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना में खतीजा, अंजुम और इमराना भी चोटिल हुईं। पीड़िता ने अपनी तहरीर में पुलिस को इस हमले की वजह उनकी पुत्रवधु सानिया को बताया है। आरोप है कि विवाद की जड़ उसके बेटे फऱदीन द्वारा किया गया प्रेम विवाह है। खतीजा ने बताया कि फरदीन ने पड़ौस में रहने वाले शरीफ की बेटी सानिया के प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हो गये हैं और वो शादी से ही सऊदी अरब में रह रहे हैं। खतीजा ने बताया कि पिछले दिनों सऊदी में ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर सानिया ने अपने भाई दानिश को फोन कर इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद दानिश और शरीफ ने उनके घर पर आकर हमला कर दिया। एसएचओ नई मंडी बृजेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर हमलावर पिता-पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पर करेंगे शोकसभा

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »