कवयित्री अंजली उत्तरेजा को मिला विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि सम्मान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की प्रसिद्ध कवयित्री अंजली उत्तरेजा गुप्ता को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से नवाजा गया है। कवयित्री अंजली उत्तरेजा गुप्ता को हिंदी दिवस पर यह सम्मान मिला, जो हिंदी साहित्य जगत के लिए गौरव की बात है और मुजफ्फरनगर जनपद के साहित्य जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुजफ्फरनगर जनपद की ख्यातिप्राप्त कवयित्री अंजली उत्तरेजा गुप्ता को विश्व हिंदी दिवस पर विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रदान किया गया। नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उनकी उत्कृष्ट रचना के आधार पर यह सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि अंजली उत्तरेजा गुप्ता का नाम इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स (2025) में दर्ज है। वे एक यूट्यूबर, मेकअप आर्टिस्ट हैं और कई पुस्तकों के साझा संकलनों का संपादन व योगदान कर चुकी हैं। वे कई ओपन माइक मंचों पर अपनी कविताओं का प्रभावशाली पाठ कर चुकी हैं और अब उनकी कविताएँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सुनी जाएँगी।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

सम्मान प्राप्त करते हुए अंजली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कविता का मूल्यांकन होना गौरव का विषय है। शब्द प्रतिभा संस्था निष्ठा और लगन से साहित्यकारों को प्रोत्साहित कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। प्रतियोगिता में देश-विदेश से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 265 कवि-कवयित्रियों का चयन किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने अंजली के व्यक्तित्व और लेखन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कविताओं में सहजता और समाज को रूपांतरित करने की क्षमता दिखाई देती है। इस उपलब्धि से मुजफ्फरनगर सहित पूरे साहित्यिक जगत में हर्ष और बधाई की लहर है।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में ओवरलोड ट्रक बड़े नाले में गिरा, बड़ा हादसा टला
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *