दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

यूपी भवन के सामने पटरी पर चाय वाला के साथ बैठकर योगी सरकार के मंत्री ने किया नाश्ता, कहा-तेरी चाय का मैं हो गया फैन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल अक्सर अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार की सुबह उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर साझा कर न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया बल्कि मेहनतकश रेहड़ी-पटरी वालों के संघर्ष और आत्मसम्मान को भी सम्मानित किया।
मंत्री कपिल देव ने नई दिल्ली स्थित यूपी भवन के पास सड़क किनारे वर्षों से चाय बेच रहे बिहार राज्य के मूल निवासी बाबूराम की चाय की चुस्की लेते हुए लिखा, सुबह सुबह चाय की चुस्की भी, और रेहड़ी पटरी वालों का सम्मान भी। चाय में जब फैन डुबो कर खाता हूँ तो इस चाय वाले का फैन बन जाता हूँ। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान एक महीने तक मंत्री कपिल देव ने यूपी भवन में रहकर ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशन में प्रचार की कमान संभाली थी। इस दौरान वो अपनी सुबह की शुरुआत बाबूराम की चाय से ही किया करते थे। मंत्री कपिल देव ने अपनी पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है, उन्होंने बताया कि बाबूराम, जो मूल रूप से बिहार से हैं, आज भी अपनी मेहनत के दम पर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बातचीत में उन्होंने प्रसन्नता से बतायाकृकि बाबूजी, आराम से रोज़ 800 से 1000 रुपये कमा लेता हूँ।
उल्लेखीन है कि भारत की राजनीति में चायवालों का मुद्दा पिछले एक दशक से विशेष चर्चा का विषय रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं अपने जीवन में चाय बेचने के अनुभव को गर्व से साझा कर चुके हैं। उनकी ‘चाय पर चर्चा’ एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में याद की जाती है। इसी कड़ी में कपिल देव अग्रवाल का यह अंदाज आम जनमानस को संदेश देता है कि मेहनत करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। वीआईपी कल्चर और प्रोटोकॉल की राजनीति के बीच यह तस्वीर और संदेश अलग ही छाप छोड़ते हैं। मंत्री कपिल देव ने जिस सहज भाव से एक आम चायवाले को सम्मानित किया, वह समाज को यह संदेश देता है कि बड़े पद पर बैठकर भी ज़मीन से जुड़े रहना ही असली राजनीति और सेवा की पहचान है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस गिरफ्तारी: जिला बदर अभियुक्त पकड़ा गया

Also Read This

निर्माणाधीन गोदाम ढहा, अब तक पांच की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कोलकाता- तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत कार्य के लिए पुलिस, और आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हैं। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके से एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार दोपहर को एक निर्माणाधीन गोदाम अचानक गिर गया। पुलिस के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह घटना तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित गोदाम की है। दोपहर के समय हुआ हादसा कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब

Read More »

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

Read More »