मुजफ्फरनगर-करवा चौथ की चकाचौंध से दमके बाजार, सज-धज में जुटीं सुहागनें

शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर प्रशासन को भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव करने पड़े।

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को मनाए जाने वाले सुहागिनों के प्रमुख पर्व करवा चौथ को लेकर गुरुवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया, वहीं बाजारों में साज-सज्जा, मेहंदी और श्रृंगार के सामान की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर प्रशासन को भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव करने पड़े। वहीं कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजारों में भ्रमण कर मेहंदी स्टॉल का निरीक्षण किया।

शहर के शिव चौक, झांसी की रानी, सदर बाजार, भगत सिंह रोड, रूड़की रोड जैसे इलाकों में मेहंदी लगाने के लिए दर्जनों स्टॉल सजे रहे, जहां महिलाओं और युवतियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पारंपरिक लिबास में सजधज कर महिलाएं करवा चौथ की खरीदारी करती नजर आईं। बाजारों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा शिव चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों को ‘वनवे’ कर दिया गया। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए कई मार्गों पर अस्थायी बैरिकेडिंग लगाई गई। इससे जहां एक ओर ट्रैफिक व्यवस्थित रहा, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर वाहन चालकों को रास्ता बदलने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाख

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए टीएसआई राकेश कुमार और उनकी टीम दिनभर मैदान में डटी रही। उन्होंने शहर में जाम मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई मार्गों को समयबद्ध रूप से बंद कर ‘वनवे’ सिस्टम लागू किया। टीएसआई राकेश कुमार ने बताया कि करवा चौथ जैसे त्योहारों पर बाजारों में ज़बरदस्त भीड़ होती है। ऐसे में हमारी प्राथमिकता होती है कि लोग सुरक्षित रूप से खरीदारी कर सकें और कोई जाम की स्थिति ना बने।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम

इसी क्रम में ट्रैफिक डायवर्जन की योजना पहले से बनाई गई थी, जिसे आज सफलतापूर्वक लागू किया गया। बाजार में दुकानदारों ने बताया कि इस बार करवा चौथ से पहले अच्छी ग्राहकी हो रही है। मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, श्रृंगार बॉक्स, पूजा की थाली व छलनी की बिक्री में इजाफा हुआ है। बताया कि त्योहार से एक दिन पहले बाजारों में जो भीड़ उमड़ी है, उसने कोरोना काल के बाद पहली बार असली त्योहार वाली रौनक लौटाई है।वहीं शिवसेना शिंदे और शिवसेना यूटीबी गुटों के कार्यकर्ता भी बाजारों में भ्रमण पर निकले। इन हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में मेहंदी के स्टाल, ब्यूटी पार्लर आदि पर निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि यहां पर कोई गैर सम्प्रदाय का युवक या व्यक्ति तो कार्य नहीं कर रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को भी बाजारों में यातायात नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि चंद्रदर्शन के बाद होने वाली पूजा में कहीं कोई बाधा न उत्पन्न हो। महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मनरेगा से गांधी का नाम हटाना राष्ट्र का अपमान-नरेश टिकैत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *