द दून वैली में दीपावली मेले की धूम

देवबन्द में दीपावली के पावन अवसर पर भारत सरकार के स्किल डेवेलपमेन्ट की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुये स्कूल में उद्यमिता विकास पर आधारित भव्य मेले (खरी कमाई) का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ डी.के. जैन जी (वरिष्ठ चिकित्सक व समाज सेवी), चौधरी राजपाल जी, (चेयरमैन कोऑपरेटिव बैंक), श्री अरुण गुप्ता जी, (नगर अध्यक्ष, भा.ज.पा., देवबन्द), श्री विनोद गुप्ता जी, श्री श्याम कुमार जी (समाजसेवी), जमाल अंसारी जी (समाज सेवी), डॉ० जरीन जी, डॉ० रिन्किया चौधरी जी (सी.एच.सी.,देवबंद) तथा विद्यालय के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता जी, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा जी, डायरेक्टर श्री अनुराग सिंघल जी तथा मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल जी ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर किया ।

इस मेले मे विद्यालय के बच्चों ने 100 से अधिक स्टालों पर अपने हैंडीक्राफ्ट्स उत्पाद, फूड स्टॉल तथा गेम्स का प्रदर्शन कर व्यापार करते हुए ‘खरी कमाई’ के इस आयोजन को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया । देश-विदेश के सुप्रसिद्ध उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यार्थियों ने अतिथियों को मेले का उद्देश्य बताते हुए इसका भ्रमण करवाया ।

इसे भी पढ़ें:  आस मोहम्मद की तूफानी सेंचुरी से देवभूमि रॉयल्स की शानदार जीत

दीपावली के अवसर पर प्रयोग किया जाने वाले विभिन्न सजावटी सामानों, दीयो, मोमबत्तियों, झालरों आदि से ‘जगमग कलाकृति बाजार’ जीवंत लग रहा था । फ्लेवर्स ट्रीट में बच्चों द्वारा तैयार व्यंजनों का लुत्फ आगंतुकों ने खूब उठाया । गेम्स के स्टाल अंत तक बच्चों से भरे रहे । स्कूल के कला विभाग ने मेले को आकर्षक रूप से जाया जिसने सभी को आकर्षित किया । वहीं संगीत विभाग के स्टाल में आगंतुकों ने माइक पर संगीत के साथ अपनी गायकी का हुनर पेश किया । फैंसी ड्रेस में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक अदाओं और प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। उनकी रचनात्मक वेशभूषा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों की रंग-बिरंगी पोशाकें और उत्साह देखकर दर्शक भी तालियाँ बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्वास्थ्य विभाग को मिले 9 सहायक शोध अधिकारी

लकी कूपन ड्रॉ इस मेले का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें हर एक घंटे बाद 10 लोगों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन ने मेले में मौजूद लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया, और सभी प्रतिभागी अगली घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार करते नज़र आए।

सम्पूर्ण व्यवस्थित कार्यक्रम में करेंसी एक्सचेंज, फर्स्ट एड, पूछताछ, खोया-पाया आदि के स्टॉल पर मौजूद स्टाफ व विद्यार्थी अपनी-अपनी जिम्मेदारी में व्यस्त रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा जी ने बताया कि इस व्यापारिक मेले को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भर बनने के गुण का विकास करना, स्टार्टअप क्रांति का हिस्सा बनना, बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करना, भविष्य में अच्छे व सफल व्यवसायी/उद्यमी बनने की प्रेरणा देना, टीमवर्क, आत्मविश्वास, वित्तीय साक्षरता, धैर्य जैसे सद्गुणों को सिखाकर एक सुंदर जीवन की नींव रखना जो रोजगार के लिए कतार में खड़ा न होकर अन्य कई लोगों को रोजगार देने का अवसर प्रदान कर सके।

इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा

विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनुराग सिंघल जी ने कहा कि मेले के इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों मे उद्यमिता विकास को प्रेरित करना ही उद्देश्य है ताकि छात्र व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें और समाज में योगदान देने वाले सक्षम नागरिक बनें।

अभिभावकों के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने मेले का अवलोकन किया तथा बच्चों के कार्य-कौशल और प्रतिभा प्रदर्शन की प्रशंसा की ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *