मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग से पेड़ काटने को लेकर पालिका में हंगामा

वाटिका प्रभारी और सभासदों के बीच नोकझोंक, बोर्ड ने की हटाये जाने और कार्यवाही करने की मांग

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की बैठक में उस वक्त जोरदार हंगामा खड़ा हो गया, जब कम्पनी बाग में पेड़ों की कटाई का मामला सभासदों ने बेहद मुखर होकर पालिकाध्यक्ष के समक्ष उठाया। वाटिका प्रभारी और सभासदों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हो गई। सभासदों ने इसे पर्यावरण विरोधी बताते हुए प्रभारी को हटाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। बोर्ड की तीखी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने कम्पनी बाग में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को फिलहाल तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही कार्यदायी एजेंसी सी एंड डीएस पर नियमों के उल्लंघन के कारण जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बता दें कि नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के मेरठ रोड पर स्थित कंपनी बाग के नाम से पहचान रखने वाली कमला नेहरू वाटिका में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत थीम पार्क के रूप में विकसित करने के लिए सौन्दर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। करीब 2.25 करोड़ रुपये के बजट से सिंथेटिक ट्रैक, फव्वारे, हाईमास्ट लाइट, पत्थर की मूर्तियां, जंगल थीम पार्क, झील, टॉय ट्रेन और अन्य कार्य होना प्रस्तावित है। इसके लिए बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने कार्य शुरू करा दिया है। बताया गया कि रविवार की देर रात बिना अनुमति के ही कार्यदायी संस्था के द्वारा कम्प्नी बाग में बेल, लीची और दूसरे फलदार वृक्ष काट दिए गए, इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
सोमवार को जहां कम्पनी बाग में पहुंचे मोर्निंग वाकर्स ने हरे भरे फलदार पेड़ कटे देखे तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और कार्यवाही की मांग की। वहीं टाउनहाल में हुई पालिका बोर्ड मीटिंग में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नौशाद खां, खालिद, रजत धीमान, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल आदि सभासदों ने कम्पनी बाग से पेड़ काटे जाने के प्रकरण को मुखरता के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष उठाया।
सभासदों ने इसके लिए वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही को पूरी तरह से कठघरे में खड़ा करते हुए सदन में ही जवाब तलब किया, जिसको लेकर गंभीर हंगामा हुआ और अधिकारी एवं सभासदों के बीच काफी नोकझौंक हुई। सभासद राजीव शर्मा ने सदन में ही डॉ. अजय को हटाये जाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सदन को आश्वस्त किया कि वो इस मामले में गंभीर है। रात्रि में ही प्रकरण संज्ञान में आने के बाद कार्यदायी संस्था को फिलहाल काम रोकने के लिए आदेशित कर दिया गया था। कार्यदायी संस्था के एई रामवीर सिंह से भी जवाब तलब किया जा रहा है और वाटिका प्रभारी डॉ. अजय शाही से भी जवाब तलब किया जायेगा। ईओ ने बताया कि कम्पनी बाग से चार फलदार पेड़ों का काटा गया है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के द्वारा पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। इसके लिए पालिका अपने स्तर से जांच करा रही है। साथ वन विभाग को पत्र लिखकर काटे गये पेड़ों का मूल्यांकन कराते हुए कार्यदायी संस्था से रकम की वसूली के लिए जुर्माना लगाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  भूमि विकास बैंक के उत्पीड़न के चलते किसान की मौत, भाकियू ने लगाए आरोप

कोरम पूरा होने के लिए करना पड़ा चेयरपर्सन को इंतजार
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की बोर्ड मीटिंग में पहली बार पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को मीटिंग शुरू करने के लिए कोरम पूरा होने तक इंतजार करना पड़ा। पालिकाध्यक्ष समय से टाउनहाल सभागार में पहुंच गई थी, लेकिन सभासदों की संख्या कम थी। 55 निर्वाचित सदस्यों वाले बोर्ड में कोरम पूरा नहीं होने के कारण मीटिंग निर्धारित समय से शुरू नहीं हो पाई। इसके कुछ देर बाद जब उपस्थित सदस्यों की संख्या 34 हुई तो पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मीटिंग शुरू कराई। हालांकि इस मीटिंग में 49 सभासद मौजूद रहे, जबकि 6 सभासद पारूल मित्तल, ममता बालियान, मितलेश देवी, रजिया बेगम, अन्नू कुरैशी और हनी पाल गैर मौजूद रहे। हनी पाल बीमारी के कारण एम्स में भर्ती हैं। इसके साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ही कार्यवाहक टीएस पारूल यादव, एई जलकल अनुज कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई जलकल धर्मवीर सिंह व जितेन्द्र सैनी, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोश

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोश कई स्थानों पर होली के पारंपरिक

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक दिन की साइबर थाना प्रभारी बनी कौशम्बी पंवारपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार और

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बैराज मार्ग पर हादसाः बाइक फिसलने से बुजुर्ग की मौतइस दौरान

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »

मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकारपोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस ने

Read More »