योगी आदित्यनाथ की चेतावनी: बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो यमराज अगली मोड़ पर खड़े मिलेंगे

लखनऊ। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर किसी ने बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो समझ लें कि यमराज अगले मोड़ पर इंतजार कर रहे होंगे। जो लोग बेटी का अपमान करेंगे, उनके लिए जेल का रास्ता तय है।”

सीएम ने कहा कि त्योहारों की शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “त्योहारों में गड़बड़ी फैलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा, अब प्रदेश में दंगाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार नहीं है।”

अब उत्तर प्रदेश में अराजकता की जगह सौहार्द है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में यूपी में हर समुदाय के त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है जो “जिस भाषा में कोई समझता है, उसी भाषा में जवाब देना जानती है।”

इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

योगी ने कहा कि पहले की सरकारें केवल अपने परिवार और राजनीतिक रिश्तेदारों की चिंता करती थीं। उस दौर में गुंडागर्दी, नौकरी में भ्रष्टाचार और विकास योजनाओं में लूट आम बात थी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पूरे प्रदेश को एक परिवार मानकर काम करती है।”

पहले बेटियां असुरक्षित थीं, अब सरकार उनकी ढाल है

योगी ने कहा कि पहले महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज सरकार उनकी सुरक्षा की गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गरीब महिलाओं को लकड़ी और कोयले से खाना पकाना पड़ता था, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता था।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर-कार पर डंपर पलटने से चार की दर्दनाक मौत

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को गैस कनेक्शन मिलने से उनका जीवन आसान हुआ है। योगी ने बताया कि यूपी सरकार ने 2021 में निर्णय लिया था कि हर साल दो बार पात्र परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

दीपावली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और स्वदेशी उत्पादों का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली और दीपावली के मौके पर पात्र परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि हर घर में खुशी का दीप जल सके।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्ष

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली पर खरीदारी करते समय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। योगी ने कहा, “दीप, सजावट का सामान और बाकी चीजें देश में बनी हों — यही सच्ची देशभक्ति है।” उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों पर किसी जरूरतमंद या गरीब की मदद जरूर करें।

1.86 करोड़ परिवारों को मिला गैस रिफिल सब्सिडी लाभ

मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की राशि से यूपी के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस रिफिल सब्सिडी वितरित की। उन्होंने कहा कि “अच्छी सरकार वही होती है जो लोककल्याण के भाव से काम करे और योजनाओं का लाभ ईमानदारी से हर जरूरतमंद तक पहुंचाए।”

Also Read This

देवबंद के जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान

देवबंद के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान का आयोजन हुआ।

Read More »

चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में 12वीं की 150 से अधिक बेटियों का भव्य अभिनंदनकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से रक्तदान करने

Read More »

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंडपूजन के बाद भगवान

Read More »

मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवनगर स्थित मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु, सामाजिक एकता का दिखा उत्साह मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को शिवनगर स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भव्य हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देव आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जहां

Read More »