मदरसे में छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, इनकार पर नाम काट थमा दी टीसी

मुरादाबाद । यूपी को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा गया है। जब छात्रा और उसके परिवार ने इनकार किया तो उसका नाम काट दिया और टीसी थमा दी। परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के दिल्ली रोड स्थित एक मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट लाने से इनकार करने पर छात्रा का नाम काटकर परिजनों को टीसी थमा दी गई। मदरसे ने एडमिशन के समय ली गई फीस भी वापस नहीं की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ निवासी व्यकित ने मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी पाकबड़ा के लोधीपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ती थी। उन्होंने वर्ष 2024 में बेटी को सातवीं कक्षा में दाखिला दिलाया था और एडमिशन के नाम पर 35 हजार रुपये जमा कराए थे। इस साल बेटी ने सातवीं पास की और आठवीं में प्रवेश होना था। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी के मायके प्रयागराज जाने के कारण 16 जुलाई को बेटी को कुछ दिनों के लिए घर बुला लिया गया था। जब पत्नी 21 अगस्त को बेटी को मदरसे में वापस छोड़ने गईं तो वहां मौजूद प्रिंसिपल और एडमिशन इंचार्ज ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल कराकर बेटी का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लेकर आने को कहा। नाबालिग छात्रा की मां के विरोध करने पर मदरसे के कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और दोबारा आने के लिए मना कर दिया। इसके बाद उन्हें टीसी थमा दी गई। कई बार गुहार लगाने के बाद भी छात्रा को दोबारा दाखिला नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को मिली व्यावहारिक जानकारी

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर युवाओं की भव्य शोभायात्राप्रवीण ठकराल ने

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »