प्रशासनिक फेरबदलः एसडीएम निकिता शर्मा को मिला खतौली तहसील का चार्ज

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया कई एसडीएम का तबादला, खतौली से एसडीएम राजकुमार भारती जानसठ भेजे गये

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कई एसडीएम स्तर के अधिकारियों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम पीसीएस अधिकारी निकिता शर्मा का रहा, जिन्हें अब खतौली तहसील का चार्ज दिया गया है। उनको दो माह पूर्व मंत्री अनिल कुमार के साथ बने विवादों के चलते हटाया गया था।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया। आदेश के अनुसार, एसडीएम मुख्यालय निकिता शर्मा को खतौली तहसील का चार्ज सौंपा गया है। वहीं, वर्तमान में खतौली में तैनात एसडीएम राजकुमार भारती को एसडीएम जानसठ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जानसठ तहसील में एसडीएम न्यायिक पद पर कार्य देख रहे पीसीएस अधिकारी राहुल देव भट्ट को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। अब वे निकिता शर्मा के स्थान पर एसडीएम मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि निकिता शर्मा, जो पहले मुजफ्फरनगर सदर तहसील की एसडीएम थीं, उन्हें छह अगस्त को उनके पद से हटा दिया गया था। यह कार्रवाई तब हुई थी जब कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एसडीएम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री ने अपने पत्र में लिखा था कि एसडीएम का व्यवहार न केवल जनप्रतिनिधियों के प्रति अनुचित है, बल्कि आम जनता के प्रति भी असंवेदनशील है। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया था कि निकिता शर्मा ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर अवैध प्लॉटिंग को संरक्षण दिया, जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। इन आरोपों के बाद शासन ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को जांच के आदेश दिए थे। जांच के उपरांत डीएम ने उन्हें एसडीएम सदर पद से हटाते हुए मुख्यालय का दायित्व सौंपा था। अब लगभग ढाई माह बाद, निकिता शर्मा को पुनः जिम्मेदारी देते हुए खतौली तहसील की एसडीएम बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल सहकारी समिति के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप

Also Read This

ओआईसी पर महबूबा मुफ्ती का हमला, ईरान मुद्दे पर भड़कीं

ओआईसी पर महबूबा मुफ्ती का हमला उस समय तेज हो गया जब उन्होंने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों तथा अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर संगठन की चुप्पी को मुस्लिम जगत के साथ बड़ा विश्वासघात बताया। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस घड़ी में ओआईसी का मूक दर्शक बने रहना बेहद निराशाजनक है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को इस्लामिक सहयोग संगठन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों पर ओआईसी की चुप्पी पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जब अमेरिका और इजरायल

Read More »

दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, फंसे भारतीयों को राहत

दुबई से भारत के लिए विमान सेवा ईरान संकट के बीच फिर से शुरू हो गई है। पश्चिमी एशिया में हालात सामान्य होने के संकेत मिलते ही कई एयरलाइन्स ने मंगलवार से उड़ानें बहाल करने की घोषणा की है। इससे वहां फंसे भारतीयों को बड़ी राहत मिली है। अमीरात्स एयरलाइन्स ने घोषणा की है कि 3 मार्च को दुबई से दिल्ली, चेन्नै, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। सोमवार शाम से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी सीमित संख्या में उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत पांच भारतीय शहर शामिल हैं। इतिहाद एयरवेज अबू धाबी से दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु

Read More »

मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा, बिजली खंभे में लगी आग

मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा सोमवार रात नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर खत्ती में सामने आया, जहां होली की लपटों ने पास खड़े बिजली के खंभे और तारों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चिंगारियां गिरने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले में परंपरागत तरीके से होली दहन किया जा रहा था। आग की लपटें तेज होते ही उसकी गर्मी पास से गुजर रहे बिजली के तारों तक पहुंच गई। देखते ही देखते तारों में आग लग गई और चिंगारियां गिरने लगीं। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार

Read More »

यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं।  विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं। रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं।  दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा और लोकप्रियता स्पष्ट है। सब्सक्राइबर

Read More »

हमारे पास हथियारों की कमी नहीं: ट्रंप

वॉशिंगटन- अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले में ईरान को गहरी चोट पहुंची है। इस बीच ट्रंप और नेतन्याहू ने साफ कहा है कि वो लंबी जंग नहीं चाहते, लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास हथियारों की कमी नहीं है। ईरान से छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के हथियार भंडार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिकी गोला-बारूद भंडार पर अपडेट देते हुए दो टूक कहा कि युद्ध हमेशा चलते रह सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास मध्यम और उच्च श्रेणी के हथियारों की आपूर्ति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है

Read More »

दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

दुल्हेंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी। होली के अगले दिन पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले दुल्हेंडी पर्व की तिथि इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण बदल दी गई है। संत पंडित विष्णु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होली और दुल्हेंडी के बीच पड़ रहे चंद्र ग्रहण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। खतौली में इस बार होली और दुल्हेंडी के बीच चंद्र ग्रहण का संयोग बना है। नगर में यह पहला अवसर बताया जा रहा है जब इस प्रकार का खगोलीय संयोग सामने आया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल को शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-78.79 करोड़ दबाये

Read More »