दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, फंसे भारतीयों को राहत

दुबई से भारत के लिए विमान सेवा ईरान संकट के बीच फिर से शुरू हो गई है। पश्चिमी एशिया में हालात सामान्य होने के संकेत मिलते ही कई एयरलाइन्स ने मंगलवार से उड़ानें बहाल करने की घोषणा की है। इससे वहां फंसे भारतीयों को बड़ी राहत मिली है। अमीरात्स एयरलाइन्स ने घोषणा की है कि 3 मार्च को दुबई से दिल्ली, चेन्नै, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा।

सोमवार शाम से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी सीमित संख्या में उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत पांच भारतीय शहर शामिल हैं। इतिहाद एयरवेज अबू धाबी से दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु के लिए सेवाएं शुरू कर रहा है। वहीं इंडिगो जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए विमानों का परिचालन करेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस मसकट से सेवाएं शुरू कर रहा है। स्पाइसजेट ने संयुक्त अरब अमीरात के फूजैराह से दिल्ली और कोच्चि के लिए एक-एक तथा मुंबई के लिए दो विशेष उड़ानों के संचालन की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें:  किसानों की आवाज उठाने टीम लेकर श्रीलंका पहुंचे राकेश टिकैत

04 मार्च से वह फूजैराह से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित उड़ानें शुरू करेगा। अकासा एयर ने अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद से 3 मार्च तक विमान सेवा बंद कर दी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को कुल 80 फ्लाइट रद्द की गईं। इनमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल फ्लाइट्स शामिल हैं। बेंगलुरु में अब तक 44 फ्लाइट कैंसल की जा चुकी हैं। सोमवार को पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत से जाने वाली 357 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली से पश्चिम एशिया जाने वाली 36 और वहां से आने वाली 44 उड़ानें भी रद्द की गई हैं। एयर इंडिया ने पश्चिमी एशिया के देशों के लिए 3 मार्च तक सेवाएं रोक दी थीं। उसने बताया है कि आज आधी रात तक पश्चिम एशिया को जाने वाली उसकी सभी उड़ानें रद्द हैं। हालांकि अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ब्रिटेन के लिए उड़ानें नियमित रूप से चलाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

गौरतलब है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति बिगड़ गई। ईरान द्वारा अमेरिकी सैनिक ठिकानों वाले कई देशों पर हमले किए गए, जिसके बाद कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ड्रोन अटैक के बाद एयर स्पेस बंद कर दिया गया था। अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और दुबई से भारत के लिए विमान सेवा सहित अन्य मार्गों पर उड़ानें फिर शुरू की जा रही हैं। कुल मिलाकर पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है, हालांकि स्थिति पर अभी भी लगातार नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारीय इन गाड़ियों को राहत के आसार

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  किसानों की आवाज उठाने टीम लेकर श्रीलंका पहुंचे राकेश टिकैतइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारीमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »