मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

चरथावल में बसपा नेता के बेटे को जेल भेजने से पहले पुलिस ने की विशेष आवभगत,कृ सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने खोली पुलिसिया मिलीभगत की पोल

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है, बल्कि कानून के प्रति समानता की भावना पर भी बहस छेड़ दी है। दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार एक राजनीतिक परिवार के बेटे को पुलिस ने जिस तरह थाने में ‘वीआईपी ट्रीटमेंट दिया, उसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कुटेसरा में हुई इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, बसपा नेता आबाद त्यागी का पुत्र फरदीन त्यागी एक युवती के घर में जबरन घुस गया था। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फरदीन तीन वर्षों से उसे अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण कर रहा था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजने की औपचारिकता पूरी की, लेकिन इससे पहले थाने में जो कुछ हुआ, उसने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दुष्कर्म के आरोपी फरदीन को आम कैदियों की तरह नहीं, बल्कि ‘वीआईपी की तरह ट्रीट किया गया। एक तस्वीर में आरोपी आराम से गद्दे पर बैठा दिख रहा है, जबकि उसके पास खड़े पुलिसकर्मी हाथों में ड्रिंक कैन लिए नजर आ रहे हैं। आरोपी के हाथ में भी वैसी ही कैन है। लोगों का कहना है कि यह बीयर या एनर्जी ड्रिंक जैसी कोई वस्तु हो सकती है। चाहे वह सॉफ्ट ड्रिंक हो या एनर्जी ड्रिंक, सवाल यही उठता है कि एक दुष्कर्म के आरोपी को इस तरह की मेहमाननवाज़ी क्यों दी गई? तस्वीरों में यह भी देखा गया कि पुलिसकर्मी आरोपी की हाथ में लगी हथकड़ी की रस्सी पकड़े खड़े हैं, जबकि फरदीन आराम से बैठा है। इस दृश्य ने यह स्पष्ट कर दिया कि चरथावल पुलिस ने आरोपी के साथ कैसा व्यवहार किया, जैसे वह कोई मेहमान हो, अपराधी नहीं। जैसे ही यह तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, लोगों ने पुलिस प्रशासन पर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूज़र्स ने लिखा कि जब अपराधी वीआईपी की तरह ट्रीट होंगे, तो कानून पर भरोसा कैसे रहेगा? वहीं, कुछ लोगों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि थाने में क्या हुआ और किसकी अनुमति से आरोपी के साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सनातन धर्म में आस्था रखने वाली सुहागन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौताफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौताइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  अजब-गजबः बिना कागज के पकड़ी गई स्कूटी-कट गया 20 लाख का चालानलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »