मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशा

घंटों इंतज़ार करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर लगा ब्रेक, कार से ही हाथ जोड़कर अभिवादन कर निकल गए प्रदेश अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह के साथ-साथ निराशा भी लेकर आया। पहली बार जिले से गुजर रहे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता हाईवे पर खड़े रहे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष बिना कार से उतरे सिर्फ हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। इस घटनाक्रम ने कार्यकर्ताओं में मायूसी और नाराज़गी की लहर पैदा कर दी है। मंत्री कपिल देव और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी कर कार्यकर्ताओं को हाईवे पर बुलाया था।

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार मुजफ्फरनगर की धरती पर पहुंचे, लेकिन उनका यह आगमन कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। वो कार से जमीन पर उतरने के बजाये सीधे हाथ जोड़कर निकल गये और कार्यकर्ता ठगे रह गये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्लीदृदेहरादून हाईवे स्थित गुप्ता रिसॉर्ट पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए घंटों से डटे हुए थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह का माहौल तब निराशा में बदल गया, जब प्रदेशाध्यक्ष का काफिला हाईवे पर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ स्वागत का माहौल बनाया, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी कार से बाहर तक नहीं आए। उन्होंने सिर्फ कार की गति धीमी की, शीशा खोलकर हाथ जोड़े और बिना एक शब्द बोले आगे बढ़ गए।

इसे भी पढ़ें:  हैलीपेड पर धूप में खड़े रहे भाजपा सभासद, नहीं पहुंचे पास, मंत्री को घेरा

रविवार की सुबह ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मुजफ्फरनगर से होकर गुजरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाईवे स्थित गुप्ता रिसॉर्ट पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत करने की अपील की थी। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक निर्धारित स्थान पर समय से पहले पहुँच गए। सभी ने उत्साहित माहौल में घंटों तक इंतजार किया।

इसे भी पढ़ें:  185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर फ्लाई ओवर

जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष का काफिला दिखाई दिया, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर स्वागत का माहौल बनाया। लेकिन जैसे ही कार पास आई, प्रदेशाध्यक्ष ने बिना उतरे ही हाथ जोड़कर अभिवादन किया और तुरंत आगे बढ़ गए। कार्यकर्ता नारे लगाते रह गए और प्रदेशाध्यक्ष का काफिला हाईवे से गुजर गया। इस पर कई कार्यकर्ताओं ने आपस में नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कम से कम दो मिनट रुककर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा सकते थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रांड प्लाजा मॉल पालिका का सबसे बड़ा बकायादार!

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थिति संभालने की कोशिश करते हुए कहा किकृप्रदेशाध्यक्ष देवबंद में एक शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम बेहद कम समय में तय हुआ था। समय की कमी के चलते वह नहीं रुक पाए। जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं में किसी तरह की नाराजगी नहीं है और प्रदेशाध्यक्ष के पास समय कम था, इसलिए उनको रोकना उचित नहीं समझा गया। मुजफ्फरनगर के राजनीतिक गलियारों में यह घटनाक्रम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर उपस्थित होकर भी प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से न मिलना मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला है। कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दबी आवाज में कहा कि पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं के जोश से चलता है, ऐसे में उनका सम्मान होना जरूरी है।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगीसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैतवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायलपुरकाजी कस्बे के

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »