तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया मौत का तांडव, एक की मौत, भाकियू नेता घायल

पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक ने कार व मकान में मारी टक्कर, चालक के नशे में होने की आशंका

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी के समीप देर रात पानीपत-खटीमा हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर दिया। नशे में धुत बताया जा रहा ट्रक चालक बेकाबू होकर एक वाहन में जा टकराया। इस दौरान एक व्यक्ति ट्रक के अगले हिस्से (बोनट) में फंस गया और चालक ने वाहन नहीं रोका। ट्रक बोनट पर लटके व्यक्ति को लेकर कई किलोमीटर तक दौड़ता रहा।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने नियंत्रण खोते हुए आगे चल रही कार में भी टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी, जबकि ट्रक एक मकान में जा टकराया। इस भीषण हादसे में बोनट पर लटके व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है कि पीना गांव के पास ट्रक ने जिस कर में टक्कर मारी है वह भारतीय किसान यूनियन के नेता राजू पीनना की है। हादसे में राजू भी घायल हुए हैं। प्राथमिक जांच में ट्रक चालक के नशे में होने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम गीत नहीं, भारत की आत्मा हैः कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »