चेयरमैन जहीर फारूकी ने शिक्षा मंत्री से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज

78 वर्षों में नहीं बना एक भी सरकारी इंटर कॉलेज, चेयरमैन ने निजी ज़मीन दान कर शिक्षा के लिए दिखाई प्रतिबद्धता, मंत्री ने दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नगर पुरकाजी क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर लंबे समय से चल रही मांग को फिर एक बार मज़बूती मिली है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से मुलाकात कर पुरकाजी में एक सरकारी इंटर कॉलेज की स्थापना की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी ने जनपद चंदोसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुरकाजी में सरकार के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मंत्री को सौंपा। चेयरमैन जहीर फारूकी ने मंत्री को बताया कि आज़ादी के बाद बीते 78 वर्षों में पुरकाजी कस्बे में एक भी सरकारी इंटर कॉलेज नहीं बनाया गया है, जिसके कारण क्षेत्र के हज़ारों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे की आबादी अब लगभग 40 हज़ार के करीब पहुंच चुकी है, इस कस्बे से एक लंबा देहात भी लगता है, ये कस्बा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है, लेकिन शिक्षा के लिए कोई समुचित सरकारी व्यवस्था नहीं है।
करोड़ों रुपये की आठ बीघा निजी भूमि प्रशासन को दान दे चुके हैं जहीर
उन्होंने जानकारी दी कि कॉलेज निर्माण के लिए वे पहले ही अपनी निजी आठ बीघा भूमि, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है, सरकार के हक में जिला प्रशासन को दान कर चुके हैं। भूमि के बैनामे के कागज़ जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा को सौंपे जा चुके हैं और जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति सहित कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव शासन को लखनऊ भेजा गया है। चेयरमैन फारूकी ने कहा कि वह कई बार लखनऊ जाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं, किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चेयरमैन जहीर के प्रयास को सराहा
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चेयरमैन जहीर फारूकी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों की शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं और सरकार हर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुरकाजी में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चेयरमैन जहीर फारूकी पिछले कई वर्षों से इस मांग को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव सिंह से भी मुलाकात की थी तथा बिजनौर सांसद चंदन चौहान को भी पुरकाजी की जनता की ओर से इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। चेयरमैन की इस पहल से पुरकाजी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले अभिभावकों व छात्रों में उम्मीद की नई किरण जगी है। लोगों का कहना है कि यदि यह कॉलेज स्थापित हो जाता है, तो न केवल पुरकाजी बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिटायर्ड जज की पत्नी का प्लाट कब्जाने का प्रयास

Also Read This

होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

होली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन 2 मार्च 2026 तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। त्योहार को देखते हुए यह आदेश कर्मचारियों को समय पर आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को 20 साल की सजा होली से पहले वेतन भुगतान क्यों जरूरी? जारी निर्देश में कहा गया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए विशेष व्यवस्था की

Read More »

प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जान

हैदराबाद-  हैदराबाद में एक 21 साल की यूट्यूबर ने आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान कोमली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह प्रेम प्रसंग में नाकामी के कारण तनाव में थी। करीब एक साल पहले उसका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोमली ने बुधवार को मणिकोंडा की चित्रापुरी कालोनी में अपने चाचा के घर पर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। यह घटना रायदुर्गम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। कोमली के परिवार वालों की शिकायत के

Read More »

खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकता

खतौली एसआईआर विशेष अभियान के तहत शक्ति केंद्र देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 299, 300 एवं 301 (उच्च प्राथमिक विद्यालय, पक्का बाग) पर मतदाता जागरूकता और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विशेष कार्य किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई। खतौली एसआईआर विशेष अभियान: बूथ स्तर पर फोकस क्षेत्र पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी ने शक्ति केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर अभियान

Read More »

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकी

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में ढाकन चौक निवासी डॉ. मौ० शाहनवाज़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना-पत्र भेजकर उच्चस्तरीय हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर पुनः निर्माण कराया जा रहा है और परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मामले में उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पुलिस संरक्षण की मांग की है। डॉ. मौ० शाहनवाज़ के अनुसार ग्राम सराय रसूलपुर, थाना मंसूरपुर स्थित लगभग 160 वर्ग गज पैतृक भूमि पर उनके सगे भाई नासिर और अन्य लोगों द्वारा कथित अवैध कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया

Read More »
सेठ जुम्मा लाल रूठिया द्वारा दिया गया 35000 रुपये कर्ज

अंग्रेजों ने लिया 35000 का कर्ज, 109 साल बाद पोते ने खोला हिसाब!

1917 ब्रिटिश सरकार कर्ज मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मध्य प्रदेश के सीहोर से सामने आए इस ऐतिहासिक विवाद में दावा किया गया है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने 35000 रुपये का कर्ज लिया था। अब 109 साल बाद उसी रकम को लेकर कानूनी पहल शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीहोर के प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने वर्ष 1917 में ब्रिटिश प्रशासन की आर्थिक मदद की थी। उस समय युद्ध के कारण प्रशासन को धन की आवश्यकता थी। बदले में लिखित दस्तावेज दिए गए, जिनमें कर्ज लौटाने का वादा दर्ज था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिटायर्ड जज की पत्नी का

Read More »