मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में मारे गए लखटकिया बदमाश गलकटा की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

10 नवंबर तक कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या चश्मदीद घटना से जुड़ी जानकारी एसडीएम बुढ़ाना को दे सकता है

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में हुई एक बड़ी पुलिस मुठभेड़ की जांच अब प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई है। जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी महताब उर्फ गलकटा के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी की मौत के बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव को नामित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा के द्वारा चार अक्टूबर को दिए गए आदेश के तहत बुढ़ाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई है। यह मुठभेड़ 03 अक्टूबर 2025 को थाना बुढ़ाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें एसओजी टीम थाना शाहपुर तथा थाना बुढ़ाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी महताब उर्फ गलकटा पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सोन्टा रसूलपुर थाना थानाभवन जनपद शामली की मृत्यु हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बेवफाई करने पर प्रेमिका की घर में घुसकर हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने डीएम उमेश मिश्रा को 03 अक्टूबर को मुठभेड़ की प्रशासनिक जांच कराये जाने के लिए पत्र लिखा था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव को जांच अधिकारी नामित किया है। एसडीएम बुढ़ाना ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति, जनसाधारण, सभासद, ग्राम प्रधान या घटना का कोई चश्मदीद उक्त मुठभेड़ से संबंधित जानकारी या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह 10 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस में उनके न्यायालय या कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित या मौखिक बयान दे सकता है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि घटना से संबंधित जो भी तथ्य, साक्ष्य या जानकारी किसी व्यक्ति के पास हो, उसे जांच में सहयोग हेतु प्रस्तुत करें, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार

Also Read This

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया बाबा श्याम जन्मोत्सवराजकुमार तिवारी ने कहा कि

Read More »