उज्ज्वल आत्मदाह प्रकरणः धाराएं छिपाकर बेल लेने का प्रयास, अब 29 नवंबर को सुनवाई

मुख्य आरोपी प्राचार्य प्रदीप कुमार की अग्रिम जमानत पर परिजनों का कड़ा विरोध, पुलिस की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। उज्ज्वल राणा आत्मदाह प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्राचार्य प्रदीप कुमार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छात्र परिवार और सामाजिक संगठनों का विरोध तेज़ होता जा रहा है। पुलिस की धीमी जांच और कथित लापरवाही पर सवाल भी जोर पकड़ रहे हैं। इसी बीच प्राचार्य की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को हुई, जिसमें कोर्ट ने परिजनों के द्वारा जताये गये भारी विरोध के कारण पुलिस और अभियोजन से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। इसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस की साठगांठ के कारण मुख्य आरोपी प्राचार्य ने धाराएं छिपाकर कोर्ट को गुमराह करते हुए कानूनी राहत पाने का प्रयास किया है। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही को लेकर 16 नवंबर को शोक सभा में आक्रोश नजर आ सकता है।
बता दें कि डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के बीए के छात्र उज्ज्वल राणा ने प्राचार्य से फीस विवाद के कारण उत्पीड़न से आहत होकर 8 नवंबर को खुद को आग लगा ली थी। 9 नवंबर को उसकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसमें उसकी बहन सलोनी राणा ने मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने एक आरोपी पीटीआई संजीव कुमार को गिरफ्तार जेल भेजने के साथ ही उत्पीड़न में सहयोग करने के आरोपी तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया हे। मुख्य आरोपियों में प्राचार्य प्रदीप कुमार और प्रबंधक अरिवंद गर्ग की गिरफ्तारी न होने से रोष है।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर होली उत्सव: स्कूलों में गुलाल संग संदेश

छात्र उज्ज्वल राणा की दर्दनाक आत्मदाह घटना और उसकी मौत के मामले में मुख्य आरोपी डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्राचार्य प्रदीप कुमार की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। बताया गया कि प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में यह दलील दी कि घटना वाले दिन 9.44 बजे घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल सीओ बुढ़ाना को सूचना दी थी तथा इसके बाद कोतवाली में लिखित रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
अग्रिम जमानत अर्जी की खबर मिलते ही उज्ज्वल की बहन और मुकदमे की वादी सलोनी राणा अपने चाचा सचिन राणा और अधिवक्ता अनूप राठी के साथ अदालत पहुँची। उन्होंने कोर्ट में अपनी तरफ़ से आपत्ति दाखिल करते हुए जमानत का कड़ा विरोध जताया। इस दौरान छात्र नेताओं और किसान संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस और अभियोजन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अधिवक्ता अनूप राठी ने आरोप लगाया कि प्राचार्य प्रदीप कुमार ने एफआईआर में लगाई गई गंभीर धाराओं को छिपाकर जमानत लेने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकार और पुलिस ने मामले में गुमराह करने की कोशिश की और ष्सेटिंगष् के संकेत साफ नजर आते हैं।

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने अब 29 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए तय की है। अधिवक्ता अनूप राठी ने कोर्ट में दिए अपने तर्क के दौरान छात्र उज्ज्वल की आत्मदाह को न्याय व्यवस्था की विफलता का परिणाम बताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने एफआईआर, उसमें दर्ज की गई धाराओं और पुलिस रिपोर्ट को कोर्ट में मंगाने की अपील करते हुए कहा कि आरोपी ने धाराएं छिपाकर कोर्ट को गुमराह करते हुए कानूनी राहत पाने का प्रयास किया है। उन्होंने इस कांड को अमानवीय बताते हुए जमानत का विरोध किया। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस व अभियोजन से एफआईआर के अनुसार पूर्ण विवरण, धाराओं की जानकारी और जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसमें 29 नवंबर को अगली सुनवाई होगी और हम जमानत का पूरजोर विरोध करेंगे। सुनवाई के दौरान कचहरी परिसर में भारी जनसमूह मौजूद रहा, जिसमें मुकदमा वादी सलोनी राणा, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र मलिक, दीपक राठी, मोनू मलिक, कपिल बालियान, वीशू मलिक, विशाल, आयुष चौधरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावत

पुलिस और अभियोजन की आरोपियों से साठगांठः धर्मेन्द्र मलिक
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने शुक्रवार को छात्र उज्ज्वल प्रकरण में मुख्य आरोपी प्राचार्य प्रदीप कुमार द्वारा कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी को लेकर पुलिस और अभियोजन के रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी पर आपत्ति दर्ज कराना अभियोजन का दायित्व था, लेकिन उसने रुचि नहीं दिखाई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल ने चार साहिबजादों की शहीदी की स्मृति को बनाया चिरस्थायीः कपिल देव

https://www.facebook.com/dharmendra.malik.167/posts/pfbid031yUD8edgoEuymDwqxXz4XavuXZiJrc33R7sQtJKx14tz3ZmufUjYkupq831czfiDl

उनका आरोप है कि पुलिस और अभियोजन दोनों ही आरोपियों को कानूनी राहत देने के लिए समय उपलब्ध करा रहे हैं। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के साथ अभियोजन को भी मानवीय दृष्टिकोण भी अपनाना चाहिए। इस घटना से पूरा मानव समाज आहत है। पीड़ित परिवार के साथ पुलिस न्याय करे। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के बाहर आयोजित होने वाली उज्ज्वल की शोक सभा में इन सभी मुद्दों को सार्वजनिक रूप से उठाया जाएगा। पुलिस का रवैया नहीं बदला तो बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा ने उठाई खतौली से हस्तिनापुर के लिए बस सेवा की मांगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार

Read More »