जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक यातायात और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया विशेष अभियान, पूर्व में तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में आयोजित एक जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मी पर हमला करने की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया। मामले में निरंतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए थे, जिनका जवाब पुलिस ने त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के रूप में दिया।
एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने जानकारी देत हुए बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 02 नवंबर 2025 की शाम आयोजित एक जुलूस के दौरान यातायात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। उसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने रॉन्ग साइड से वाहन निकालने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें रोकने और सही दिशा में चलने की सलाह देने पर उक्त लोगों ने न केवल पुलिसकर्मी से अभद्रता की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।
घटना के उपरांत थाना कोतवाली नगर में अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया था। इसके लिए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी टैफिक अतुल चौबे को भी साथ लगाया गया था। पुलिस टीमों ने तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, शुक्रवार को यातायात विभाग की टीम द्वारा कोतवाली नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहता था। तथापि पुलिस टीमों की लगातार निगरानी और वैज्ञानिक तरीकों से की गई खोजबीन के बाद उसे पकड़ा जा सका। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित नियमों के अनुसार की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था तोड़ने और सरकारी कर्मियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट बनवाने का अंतिम मौका, अब सिर्फ एक दिन शेष

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »