मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही पर एक्शनः मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया नोटिस

गणना प्रपत्र अपलोड करने में गंभीर लापरवाही उजागर, समीक्षा में फिसड्डी पाये जाने पर 22 अधिकारियों व बीएलओ से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। एसआईआर की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एक ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एईआरओ सहित 22 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने जांच में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिससे यह संदेश जाता है कि जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसआईआर की जनपद में धीमी गति है, जिस पर कमिश्नर और डीएम ने नाराजगी जताई है। केवल 22.05 प्रतिशत मतदाताओं के एसआईआर फार्म पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट समेत 22 अधिकारी और बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों की ड्यूटी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तौर पर लगाई गई है। जनपद में 21.12 लाख मतदाताओं का एसआईआर होना है। इसके लिए 1982 बूथों को आधार मानकर काम चल रहा है। इतने ही बीएलओ लगाए गए हैं। निगरानी की जिम्मेदारी जिला स्तरीय और तहसीलस्तरीय अधिकारियों को दी गई है। अभी तक केवल 465771 मतदाताओं का एसआईआर बीएलओ ने संबंधित पोर्टल पर अपलोड किए हैं। जबकि 04 नवंबर से 04 दिसंबर तक चलने वाले एसआईआर अभियान के मात्र नौ दिन ही शेष रहे गये हैं और समयावधि बढ़ाये जाने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आती, क्योंकि उत्तर प्रदेश के साथ ही यह अभियान 12 राज्यों में चल रहा है।
एसआइआर कार्य में लापरवाही पर ईआरओ मुजफ्फरनगर विधानसभा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के अलावा जिला गन्ना अधिकारी संजय सिंह सिसौदिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सदर ध्यानचंद को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब बगया गया है। इनके अलावा 18 बीएलओ को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। मुजफ्फरनगर विधानसभा के मतदाता पंजीकरण अधिकारी ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस कमिश्नर सहारनपुर के कार्यालय से जारी हुआ है। जबकि अन्य अधिकारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय से नोटिस जारी हुए हैं। एसआईआर कार्य में धीमी प्रगति के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अगले दो दिन में कार्य में सुधार करने की हिदायत दी गई है। ऐसा नहीं होने सख्त कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ स्कूल बस हादसा: तेज रफ्तार या खराबी, पुलिस जांच में जुटी

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  टायर फटने से स्कार्पियो खंदक में गिरी, चार लोगों की मौत…पांच को बचायाजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस

Read More »