‘ऑपरेशन सवेरा’ में बड़ी कार्रवाईः 30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रतनपुरी पुलिस ने की 6 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त, कई मुकदमे मिले दर्ज

मुजफ्फरनगर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। ऑपरेशन सवेरा के तहत जिले की पुलिस टीम नशे के जाल को तोड़ने के लिए धरपकड़ में जुटी है। इसी कड़ी में रतनपुरी थाना पुलिस ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
जनपद मुजफ्फरनगर में ‘ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत रतनपुरी पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके कब्जे से तस्करी में उपयोग की जा रही एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तारी उस समय हुई जब 26 नवंबर को रतनपुरी थाना पुलिस इंचौड़ा कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोका तो तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहरबान पुत्र गुलाब शाह निवासी ग्राम केरटू थाना झिंझाना जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह स्मैक की खरीद-फरोख्त करता है और आज भी वह नशीला पदार्थ बेचने के इरादे से बुढ़ाना की ओर जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने स्मैक किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी, जिसका नाम-पता उसे नहीं पता। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मेहरबान पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मीरापुर और रतनपुरी थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं, जो उसके सक्रिय आपराधिक नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। कार्रवाई में रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय सोलंकी, शैलेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल यशपाल कसाना की टीम शामिल रही। ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत जिला पुलिस लगातार नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही है, जिसमें इस गिरफ्तारी को अहम सफलता माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित, महंत और सेवादार पर हमलासूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी शातिर बदमाश घायल, दो घटना खुलीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »