पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने लगे। इसी दौरान वहां रखे पुराल में आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उस समय परिवार के सदस्य और बच्चे मकान के अगले हिस्से में मौजूद थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

 घटना के तुरंत बाद बिजेन्दर सैनी बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग ने तुरंत लाइन बंद कराई, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही इस हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजेन्दर सैनी ने फोन पर खतौली के एक विभागीय अधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए लाइन हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी ने बिजेन्दर सैनी को यह कहते हुए फटकार लगाई कि मकान लाइन के नीचे बाद में बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: मरम्मत कार्य के बाद गंगा बैराज पुल यातायात के लिए फिर खुला, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि लाइन हटवानी है तो पहले लिखित शिकायत देनी होगी और बिजली एस्टीमेट जमा करना होगा, जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस जवाब से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।इस मामले में खतौली के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों ने विभाग को सूचना दिए बिना लाइन के नीचे मकान बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत दी जाती है तो मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नारी सम्मान के समर्थन में भाजपा की जनआक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: मरम्मत कार्य के बाद गंगा बैराज पुल यातायात के लिए फिर खुला, क्षेत्रवासियों ने ली

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »