पेंशनर्स की मासिक बैठक में आठ सदस्यों को मिला जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का जिम्मा

पेंशन के पुत्र द्वारा लिखित श्रीमद् भागवत गीता सार का हुआ विमोचन, पेंशनर्स की समस्याओ पर मंच के पदाधिकारियों ने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। पचेण्डा रोड स्थित भारतीय पेंशनर्स मंच के कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में पेंशनरों की मुख्य समस्या का निस्तारण करते हुए आठ सदस्यों को प्रभारी बनाया है जो 65 से 80 साल की उम्र पूरी कर चुके पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र बनाएंगे। इसके साथ ही आज की मासिक बैठक में मुकेश के द्वारा लिखित श्रीमद् भागवत गीता सार का विमोचन भी किया गया और सभी सदस्यों को एक-एक श्रीमद् भागवत कथा और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय पेंशनर्स मंच के राष्ट्रीय महासचिव हरिमोहन शर्मा ने बताया कि बैठक प्रति एक महा इस कार्यालय पर की जाती है। इस बैठक में हमारे जो पेंशनर्स की समस्याएं होती है स्थानीय स्तर की हो राष्ट्रीय स्तरीय या सर्किल स्तर की हो उनका समाधान किया जाता है। हमारे बीच में हमारी पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर के सुपुत्र मुकेश कुमार जो दिल्ली जेल बोर्ड के अंतर्गत सीनियर अकाउंट ऑफिसर है, उनके द्वारा भागवत कथा सार लिखा गया है। उसका आज हमारे चेतन स्वरूप शास्त्री जी के द्वारा इसका विमोचन किया गया है। इसके बाद हमारे सभी साथियों को श्रीमद् भागवत पढ़ने के लिए निरूशुल्क वितरित की गई है।
उन्होंने बताया कि पेंशनरों की इस वक्त जो समस्या है वह 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों का जीवन प्रमाण पत्र बनाया जाता है, वह अक्टूबर माह में बनाया जाता है जो 80 साल से नीचे 60 से 80 के बीच में है उनका नवंबर माह में बनाया जाता है।हमारे आठ सदस्य प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो जीवन प्रमाण पत्र बना रहे हैं और यह यहां मुजफ्फरनगर में ही नहीं बना रहे हैं पूरे भारत में हमारे संगठन के लोग जीवन प्रमाण पत्र बना रहे हैं। यह सभी पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र बनाकर के ऑनलाइन भेज रहे हैं। 80 साल से ऊपर वालों को 20 प्रतिशत छोड़ा जाता है उसके लिए हमने सरकार से निवेदन किया है कि वह जो 65 साल पर 5 प्रतिशत और 70 पर पांच परसेंट और 75 साल पर पांच परसेंट और इस हिसाब से 80 साल में 20 प्रतिशत मिलता है। हमारे पेंशनर्स बहुत से 80 साल की उम्र पूरे नहीं कर पाते इसलिए उन्हें 65 साल में ही यह लाभ दिया जाए। इसके साथ ही हमारे जो 2004 के बाद में सेवानिवृत हुए हैं उन्हें पेंशन से अलग कर दिया गया। हमारी सरकार से मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाये। इसके लिए सभी संगठन विरोध और प्रदर्शन कर रहे हैं। मुज़फ्फरनगर के अंदर सीजीएस डिस्पेंसरी नहीं है यह मेरठ में है और हमारे पेंशनर्स को वहां पर जाना पड़ता है इससे हमारा बहुत समय बर्बाद होता है उसके लिए हम प्रयासरत है। इसके लिए संचार निगम और इनकम टैक्स के द्वारा जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है और शीघ्र ही मुजफ्फरनगर में यह डिस्पेंसरी वैलनेस सेंटर खुलने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सील

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  बेइज्जती करने की रंजिश में हुआ डिप्टी मैनेजर का कत्लजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »