श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकेत्सव में संस्कार, संवेदना और संस्कृति का संगम

श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम में चार घंटे तक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मोह पाश में बंधे रहे अभिभावक

मुजफ्फरनगर। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रेमपुरी में रविवार, को एक अद्भुत एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम “इकोज ऑफ टुमोरो” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पंकज जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनील जैन तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में विराजमान रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ, जिसके पश्चात बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लगभग 500 विद्यार्थियों की सहभागिता से सजा यह आयोजन करीब चार घंटे तक चला, और दर्शकों ने पूरे उत्साह एवं एकाग्रता के साथ समस्त कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत “माता-पिता वंदना” का भावनात्मक दृश्य देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। मंच पर जब बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण पखारे, तिलक लगाया, आरती उतारी और पुष्प अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया, तो पूरा सभागार भावनाओं से सराबोर हो गया। इस हृदयस्पर्शी दृश्य ने सभी अभिभावकों के मन में गहरी छाप छोड़ी।

इसे भी पढ़ें:  औद्योगिक प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीण का पलायन, प्रशासन में हड़कम्प

इसके साथ ही “धरती की पुकार”, “ना काटो मुझे”, “गंगा बहती हो क्यों?” जैसी प्रस्तुतियों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश दिया। वहीं “दशावतार”, “रामायण, म्यूज़िकल एक्ट” और “कलियुग” जैसी नाट्य प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, त्याग, आदर्शों और आस्था का जीवंत मंचन किया। बच्चों द्वारा की गई योगा फॉर्मेशन ने अपनी अनुशासित प्रस्तुति और सामंजस्य से सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के हृदय में माता-पिता के प्रति आदर, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और धरती के प्रति संवेदनशीलता की भावना जगाने का एक सशक्त प्रयास है। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज जैन ने बच्चों को शिक्षा में मेहनत करने, सद्मार्ग पर चलने और अभिभावकों व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल से बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जज, वकील और प्रोफेसर बनकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष परिश्रम किया। बच्चों की प्रस्तुति, अनुशासन और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

Also Read This

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्जआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से भी फायर

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा और चश्मा वितरण, 24 रोगियों का फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 24, मई 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र

Read More »