शामली में बड़ा एनकाउंटरः बावरिया गिरोह का कुख्यात सरगना मिथुन ढेर

शातिर बदमाश पर घोषित था सवा लाख का इनाम, कई राज्यों में थी मिथुन की दहशत

अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार, एसओजी हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल, भारी हथियार बरामद, सक्रिय गिरोह की कमर टूटी

शामली। सोमवार देर रात शामली पुलिस ने एक अहम ऑपरेशन में कुख्यात बावरिया गिरोह के सरगना मिथुन को मार गिराया। वर्षों से उत्तर भारत की पुलिस के लिए चुनौती बना यह वांछित अपराधी लगातार कई राज्यों की सीमाएं बदलकर वारदातों को अंजाम देता रहा था। मुठभेड़ में एसओजी का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जबकि मिथुन का साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।
जनपद शामली के वेदखेड़ीदृमंसूरा मार्ग पर सोमवार देर रात हुई पुलिस कार्रवाई में बावरिया गिरोह का सरगना और सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन ढेर हो गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती तथा अन्य गंभीर अपराधों के 20 से अधिक मामले दर्ज थे। वह दिल्ली, पंजाब, वेस्ट यूपी से लेकर तमिलनाडु तक कई राज्यों में सक्रिय रहकर अपराध का नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि बावरिया गिरोह के कुछ सदस्य वेदखेड़ीदृमंसूरा रोड पर किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात मिथुन ढेर हो गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें महंगी, कार से ट्रक तक असर

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के हेड कांस्टेबल हरविंदर को बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिन्हें ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की जैकेट में गोली लगी लेकिन वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, मेड इन इटली पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए। एसपी के अनुसार मिथुन पर शामली में 1 लाख तथा बागपत पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में महिला से लूट की वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस की निगाह में था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
तमिलनाडु में भी गिरोह ने की थीं कई लूट, ठिकाने बदलने में था माहिर
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मिथुन वारदात अंजाम देने के बाद अपने ठिकाने बदलता रहता था। वह कभी पंजाब, कभी साउथ दिल्ली तो कभी जयपुर में छिपकर रहता था। शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित उत्तर भारत के कई जिलों में उसने लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि मिथुन और उसके गिरोह के सदस्य तमिलनाडु में भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे। वर्ष 2017 में झिंझाना के चर्चित भारत कुमार हत्याकांड में भी मिथुन का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार मिथुन का पहला मुकदमा मारपीट का था, लेकिन इसके बाद वह तेजी से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसका लक्ष्य दक्षिण और उत्तर भारत में एक संगठित गिरोह खड़ा करना और अपना दबदबा बढ़ाना था। पुलिस के अनुसार वह लगातार राज्यों की सीमाएं पार कर नए अपराधियों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा था।
शामली जिले में हाल के महीनों में पुलिस ने तीन बड़े इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। 18 अक्टूबर को भभीसा गांव के जंगल में एक लाख के इनामी नफीस को पुलिस ने ढेर किया था। 24 अक्टूबर को भोगी माजरा के पास संजय जीवा गैंग के शूटर फैसल को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इस घटना में सिपाही दीपक घायल हुआ था। अब तीसरी बड़ी कार्रवाई में बावरिया गिरोह के सरगना मिथुन को ढेर किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन लगातार कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय गैंगों की कमर टूट गई है और अपराधियों पर प्रभावी रोक लगी है।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में श्री राम धाम सनातन शक्ति की वापसी का प्रतीकः स्वामी उमाकान्तानंद

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »