मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहर

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की उसकी मां के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया और करीब 150 मीटर की दूरी पर घेरकर सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वहीं गिर पड़ा, जबकि मां मदद के लिए चीखती रह गई और आरोपी बाइक से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवस

 

मृतक की पहचान 26 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। परिवार के लोग घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11 बजे केशव की फोन पर कुछ साथियों से कहासुनी हुई थी। पिता राधेश्याम ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलने पर उन्होंने बेटे को शांत कराया और उसे सोने के लिए कहा। लेकिन रात लगभग साढ़े 12 बजे फिर से फोन आया और कॉल करने वालों ने उसे बाहर बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: अखिलेश यादव का हमला, बोले- चीनी सामान से खोखला हुआ आत्मनिर्भर भारत

 

मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को घर से बाहर जाते देखा तो चिंता में उसके पीछे चल दीं। घर से थोड़ी दूरी पर दो बाइक से आए युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक युवक ने केशव के सीने में गोली मार दी। मां के सामने यह घटना होते देख वह जोर-जोर से चिल्लाईं, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन

Also Read This

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »

मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड क्षेत्र में रोहाना तिराहा सड़क हादसा उस समय हो गया जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सहायता टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रोहाना तिराहे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार से पांच महिलाएं सवार थीं। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान – अवैध पटाखों पर कार्रवाई और सुरक्षा

Read More »

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »