मनरेगा से गांधी का नाम हटाना राष्ट्र का अपमान-नरेश टिकैत

वेस्ट यूपी में एम्स की मांग को बताया समय की आवश्यकता, सांसद हरेन्द्र मलिक से की गई मांग, कहा-हम जमीन देने को भी तैयार

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार के कई निर्णयों पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया कि किसान हितों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार आज किसान की बात करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकार किसानों की भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर गलत फैसले ले रही है, वहीं अब मजदूरों के हितों से जुड़ी योजना पर भी कुठाराघात किया गया है। मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम हटाये जाने के सरकार के फैसले को राष्ट्र का अपमान बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व किसान संगठनों की आड़ में संगठन की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कुछ समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे थे। इस दौरान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उनके साथ रहे। मुलाकात के बाद पुलिस कार्यालय पर मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को गलत निर्णय बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे न केवल राष्ट्रपिता का अपमान बताया, बल्कि कहा कि इस तरह के फैसले देश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाले हैं और सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। किसान और आम जनता ऐसे फैसलों को स्वीकार नहीं करेगी।

नरेश टिकैत ने स्वीकार किया कि वर्तमान समय में किसान संगठनों में कुछ अराजक और असामाजिक तत्व शामिल होकर संगठन को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय किसान यूनियन ऐसे तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाएगी। संगठन में वही लोग शामिल होंगे, जो किसानों और समाज के हित में कार्य करें। यूनियन का नाम लेकर अराजकता फैलाने, अपराधों में संलिप्त रहने या निजी स्वार्थ साधने वालों के खिलाफ कड़े निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में संगठन में भर्ती के दौरान चरित्र और सामाजिक छवि को प्राथमिकता दी जाएगी। असामाजिक तत्वों को संगठन से जोड़ने वालों पर भी शीर्ष नेतृत्व सख्त कार्रवाई करेगा। संगठन की आड़ में अपनी स्वार्थ की दुकान चलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वेस्ट यूपी में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) खोलने की मांग को लेकर भी नरेश टिकैत ने संगठन की गंभीरता को दोहराया। उन्होंने बताया कि एम्स के लिए भूमि की मांग की जा रही है और हम भूमि देने को तैयार है। गांव लिसाढ़-हसनपुर क्षेत्र के पास एक भूमि चिन्हित कर उसे दिखाया गया है। इस संबंध में सांसद हरेंद्र मलिक से भी मुलाकात कर मांग रखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र के लिए एम्स की स्थापना बेहद जरूरी है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली से मुजफ्फरनगर में बड़ी मात्रा में आरडीएफ के नाम पर फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में कबाड़ लाए जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 ट्रक कबाड़ जिले में आ रहा है। यदि इसके लिए अनुमति भी है तो लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। दूसरे प्रदेशों की गंदगी इस जिले में लाकर यहां के पर्यावरण और स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में देंगे बयान, अमित शाह टिप्पणी मामले में कड़ी सुरक्षा

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »