भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए क्रांतिसेना कर रही हिंदू समाज का जागरण

सनातन धर्म सभा भवन में रविवार को क्रांतिसेना का विराट कार्यक्रमः महेश्वर आश्रम में होंगे संतोष दुबे के भाषण

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले द्वितीय विराट कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में महेश्वर आश्रम शुकतीर्थ के महादेव स्वामी और बाबरी आंदोलन के प्रमुख नायक संतोष दुबे मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत को हिंदू राष्ट्र और गौ माता का राष्ट्रीय माता घोषित करने सहित पांच प्रमुख मांगों को उठाया जायेगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी हिंदू समाज का जागरण करने का प्रयास करेंगे ताकि इसको एक बड़ा आंदोलन बनाया जा सके।
इस आशय की जानकारी क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने देते हुए बताया कि रविवार को टाउनहाल के समीप सनातन धर्म सभा भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित होने जा रहा यह कार्यक्रम समाज को सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करने को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिलेभर के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति की भागीदारी होगी।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की तत्परता से अग्निवीर अभ्यर्थी को मिला खोया बैग

ललित मोहन शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, सनातन बोर्ड की स्थापना करने, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने, भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार को संगीन अपराध घोषित करने और पूर्व मंत्री, सांसद व विधायकों को केवल एक बार पेंशन देने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की घोषणाएँ भी की जाएंगी। सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, गौरव गर्ग, संजय चौधरी, ललित रोहिल्ला, राजेंद्र पाल, राजेश्वर अरोड़ा, निकुंज चौहान, अभिषेक शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। ललित मोहन शर्मा ने कार्यक्रम को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल स्थानीय ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण संदेश देगा और इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *