दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर VHP का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक रूप से यह दावा किया गया कि हत्या फेसबुक पर की गई किसी टिप्पणी से जुड़ी थी, लेकिन शुरुआती जांच में इस तरह के किसी पोस्ट के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। इस घटना को लेकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

इस बीच घटनाक्रम का असर भारत-बांग्लादेश कूटनीतिक संबंधों पर भी देखने को मिला है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार है जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है।

बांग्लादेश सरकार का कहना है कि भारत में स्थित उसके राजनयिक मिशनों के बाहर हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर वह गंभीर चिंता में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली और सिलीगुड़ी में बांग्लादेश से जुड़े प्रतिष्ठानों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें अस्वीकार्य बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैत

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाएं न केवल राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, बल्कि आपसी सम्मान, शांति और सहिष्णुता जैसे मूलभूत मूल्यों को भी कमजोर करती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय उच्चायुक्त को यह संदेश दिया गया है कि भारत में स्थित बांग्लादेशी दूतावासों, हाई कमीशन और संबंधित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

बयान में यह भी कहा गया कि भारत में रहकर दिए जा रहे कुछ बयानों को बांग्लादेश भड़काऊ मानता है, जिससे राजनयिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश सरकार ने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के तहत राजनयिक मिशनों और उनके कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी | 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को लाभगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग

Read More »