मुजफ्फरनगर के उद्योगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कपिल देव अग्रवाल

बिन्दल पेपर मिल के उद्योगपतियों के साथ कालिदास मार्ग पर हुई सीएम योगी संग मुलाकात, औद्योगिक विकास व समाधान पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर के उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।
लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा के विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद के उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। बैठक के दौरान मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित उद्योग बिन्दल पेपर मिल लिमिटेड के उद्योगपति राकेश बिंदल एवं अंकुर बिंदल भी उपस्थित रहे। उद्योगपतियों ने कच्चे माल की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों तथा औद्योगिक नीतियों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर एक प्रमुख औद्योगिक जनपद है, जहां कागज, चीनी, स्टील और अन्य लघु व मध्यम उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन उद्योगों के सशक्त होने से न केवल क्षेत्रीय विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के उपरांत उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से मुजफ्फरनगर के उद्योगों को नई दिशा और गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर टक्कर के बाद कैसे हवा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ‘कलयुग के कालनेमी कौन हैं?’ धर्म और राजनीति पर उठता बड़ा सवालफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  कुल्हेडी हत्याकांडः दो हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  कुल्हेडी हत्याकांडः दो हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »