पूरी रात मृत पिता और बेसुध मां के साथ रहा पांच साल का बेटा, जहर ने बनाया अनाथ

भुवनेश्वर । ओडिशा के देवगढ़ में पांच साल का बच्चा पूरी रात जंगल में अपने मृत पिता और बेसुध मां की देखभाल करता रहा। माता-पिता घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर बैठे थे। सूरज निकलने पर बच्चा सड़क पर जाकर राहगीरों से मदद मांग सका। हालांकि इलाज के दौरान मां भी चल बसी। ओडिशा के देवगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पांच साल का एक छोटा बच्चा कपकपाती ठंड और अंधेरी घनी रात में अकेला जंगल रहकर अपने मृत पिता और बेहोश मां की देखभाल करता रहा। यह हृदयविदारक मामला तब उजागर हुआ जब रविवार सुबह वह जंगल के पास सड़क पर लोगों की मदद मांगते पाया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता की पहचान दुष्यंत मझी और रिंकी मझी के रूप में हुई है। जो जियानंतपाली गांव के निवासी थे, घर लौटते समय घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर बैठे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और करीब एक किलोमीटर जंगल में चले गए, जहां उन्होंने जहर का सेवन किया। बच्चे के पिता दुष्यंत मझी घटनास्थल पर ही जान गंवा बैठे, जबकि रिंकी मझी बेहोश हो गईं। पुलिस के अनुसार, बच्चा सारी रात अपने माता-पिता के पास बैठा रहा और उनकी सुरक्षा करता रहा। सूरज निकलने के बाद उसने मदद के लिए सड़क की ओर चलकर राहगीरों से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद दादा-दादी के पास सौंपा गया, जबकि उसकी मां बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसी। पुलिस ने बताया कि बच्चा भी इस विष का सेवन कर चुका था, लेकिन वह सुरक्षित बच गया। देवगढ़ के अतिरिकत पुलिस अधीक्षक धीरज चोपड़ार ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्याआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान

Read More »