सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश

पूर्व विधायक संगीत सोम पर टिप्पणी के बाद जिले में सियासी माहौल गरम, माफी नहीं मांगी तो आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की राजनीति एक बार फिर बयानबाजी के कारण गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हिंदूवादी और जातिगत संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। बयान के विरोध में कई संगठनों ने मोर्चा खोलते हुए जिया चौधरी से सार्वजनिक माफी की मांग की है, वहीं आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर गंभीर विवादों में घिर गए हैं। जिया चौधरी द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को मोदी लहर में पराजित होने वाला मानसिक रोगी बताए जाने के बाद हिंदूवादी और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। बयान को अमर्यादित बताते हुए कई संगठनों ने इसे जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया है।

जिया चौधरी की टिप्पणी के बाद जिले में सियासी माहौल तेजी से गरम हो गया है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने एक स्वर में बयान की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को आड़े हाथों लिया है। शिव सेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने भी जिया चौधरी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिया चौधरी ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो संगठन उनके खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

वहीं धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंकुर राणा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिया चौधरी जानबूझकर जिले का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि किसके इशारे पर इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। अंकुर राणा ने पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दलित समाज की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में भी जिया चौधरी ने भड़काऊ बयान दिए थे, लेकिन उस समय शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
हिंदू युवा वाहिनी ने भी इस प्रकरण में समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला है। संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद आहूजा ने जिया चौधरी के बयान का कड़ा विरोध करते हुए ठाकुर संगीत सोम के समर्थन में खुलकर बयान दिया। प्रहलाद आहूजा ने जिया चौधरी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए विवादित टिप्पणी की। कुल मिलाकर, जिया चौधरी के बयान ने जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर हिंदू संगठनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, वहीं प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, बीते गुरूवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दइौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने अपने बयान में भाजपा नेता पूर्व विधायक संगीत सोम को 2022 का चुनाव हारा हुआ मानसिक रोगी बताते हुए कहा कि वे सिर्फ राष्ट्रीय चैनलों पर बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। शाहरुख को देश का गद्दार बताये जाने पर जिया चौधरी ने कहा कि संगीत सोम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वे डिप्रेशन का शिकार हैं और इसी वजह से लगातार समाज को बांटने वाले बयान दे रहे हैं। संगीत सोम कभी मौलवियों को गाली देते हैं, कभी शाहरुख खान को गद्दार बताते हैं और कभी मदरसों पर हमला करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया- क्या संगीत सोम देश का कानून हैं? देश संविधान से चलेगा, न कि संगीत सोम के भाषण से। जिया चौधरी ने कहा- हम शाहरुख खान के प्रवक्ता नहीं हैं, लेकिन सवाल जरूर पूछेंगे। शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी में जूही चावला और उनके पति भी पार्टनर हैं, तो वे किस कैटेगरी के गद्दार हैं? उन्होंने आगे कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह आईसीसी चेयरमैन हैं और उन्हीं के नेतृत्व में भारत में टी-20 वर्ल्ड कप हो रहा है, जिसमें बांग्लादेश की टीम भी खेल रही है। उन्होंने कहा- क्या संगीत सोम में इतनी हिम्मत है कि वे अमित शाह से सवाल पूछ सकें?

इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  आवास विकास कालोनी के लिए जमीन देने को तैयार नहीं किसानउनका कहना है कि पिछले

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  SUMMER CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापनग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के

Read More »