ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.8 किलो गांजा सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्त पानीपत से कम्बल आदि लेकर उड़ीसा जाता था और वहीं से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कपड़ों में छुपाकर लाता था

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुढाना थाना पुलिस ने सक्रिय चेकिंग के दौरान एक शातिर वांछित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत थाना बुढाना पुलिस ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए 01 शातिर वांछित अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कैन्टर वाहन बरामद किया गया है। थाना प्रभारी बुढाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में बुढाना पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 दिसंबर 2025 को थाना बुढाना पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 किलो गांजा बरामद किया था। उक्त मामलों में अन्य अभियुक्त भी वांछित थे, जिनमें से दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि शेष की तलाश जारी थी।
इसी क्रम में दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम खतौलीदृबुढ़ाना मार्ग पर सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कैन्टर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 20.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से कैन्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र उर्फ नौमान पुत्र रामपाल कश्यप निवासी ग्राम बडौदा, थाना बुढाना उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करता था। वह पानीपत से कम्बल आदि लेकर उड़ीसा जाता था और वहीं से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कपड़ों में छुपाकर लाता था, जिसे स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता था।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: माँ शाकुंभरी देवी जयंती पर प्राचीन देवी मंदिर में भंडारे का आयोजनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: माँ शाकुंभरी देवी जयंती पर प्राचीन देवी मंदिर में भंडारे का आयोजनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने

Read More »