मुजफ्फरनगर में 26 जनवरी को आयोजित होगा ‘आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर’

लकी ड्रॉ के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलेंगे 100 टैबलेट और 15 ई-बाइक्स, करियर को नई दिशा देने का सुनहरा अवसर

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित होटल पलामा में आगामी 26 जनवरी 2026 को छात्रों के सुनहरे भविष्य और उच्च शिक्षा के अवसरों को ध्यान में रखते हुए भव्य ‘आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर 2026’ का आयोजन किया जाएगा। आर्यवास एजुकेशन द्वारा आयोजित यह मेला सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
इस संबंध में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए आर्यवास एजुकेशन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ;सीईओद्ध आर्यन राज कौशिक ने बताया कि यह शिक्षा मेला छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर साबित होगा। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर और उच्च शिक्षा से जुड़े तमाम अवसरों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस मेले में भारत और विदेशों के 50 से अधिक प्रतिष्ठित कॉलेज और विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटीज) अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। यहाँ पहुँचकर छात्र उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी विशेषज्ञों से सीधे प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि मेले में छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष आकर्षण भी रखे गए हैं। मेले में लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से चयनित छात्रों को 100 टैबलेट और 15 ई-बाइक्स वितरित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की गई है। आर्यवास एजुकेशन ने मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जिलों के विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे इस शिक्षा मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और अपने करियर को संवारने के लिए उपलब्ध विकल्पों का लाभ उठाएं। संस्थान ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़ें:  मोरना में चल रहा बच्चों का अवैध अस्पताल, ग्रामीणों में रोष

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते कक्षा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरनाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मोरना में चल रहा बच्चों का अवैध अस्पताल, ग्रामीणों में रोषइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-चुनाव प्रेक्षक से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक, कहा-धमका रहे भाजपा के लोगलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »