पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

कहा-समाजवादी पार्टी सरकार ने देश की प्रतिभाओं के सम्मान व उनको आगे बढ़ाने की अनेक योजनाएं शुरू की थी

मुजफ्फरनगर। जिले की बेटी प्रीति पाल द्वारा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप जापान और पैरालिंपिक खेल में कांस्य पदक, दिल्ली में रजत पदक विजेता तथा अर्जुन पुरस्कार एवं रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित प्रीति पाल को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर पूर्व प्रमुख व सपा प्रदेश सचिव विनय पाल व अपने परिजनों तथा जिले के अन्य समाजवादी पार्टी नेताओं के साथ पहुंची पैरालंपिक एथलीट प्रीति पाल को सम्मानित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की बेटियों की प्रतिभाएं लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। रिकॉर्ड कायम करके पहचान बनाने वाली बेटी प्रीति पाल व उनके परिजनों को बधाई के साथ उनको नई बुलंदी छूने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने देश की प्रतिभाओं के सम्मान व उनको आगे बढ़ाने की अनेक योजनाएं शुरू की थी। इस बार भी जनता के विश्वास को जीतकर 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार में प्रीति पाल व अन्य प्रतिभाओं को सम्मान के साथ उनके लिए अनेक योजनाओं से भी प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा।
प्रीति पाल व उनके परिजनों को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले से सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, सपा नेता साजिद हसन, सतीश गुर्जर, सपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह, डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा नेत्री दीप्ति पाल, सपा महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल, सपा नेता कृष्णपाल सिंह पाल, सुदेश पाल, पवन पाल, रविन्द्र पाल, रोहित चौधरी, अमित पाल व पाल धनगर समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाई

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः पीड़ित परिवार के घर घुसे अज्ञात लोग, बहन रहस्यमयी ढंग से लापतामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »