राम मंदिर साजिश के आरोपी की नीमका जेल में हत्या

फरीदाबाद। हरियाणा की नीमका जेल में बंद एक संदिग्ध आतंकी की हत्या से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। देर रात जेल परिसर के भीतर ही नुकीले हथियार से हमला कर बंदी अब्दुल रहमान की जान ले ली गई। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप उसी बैरक में बंद कैदी अरुण चौधरी पर लगा है।

सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे के आसपास हुई, जब अधिकतर बंदी अपने बैरक में मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले में अब्दुल रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और अन्य बंदियों से पूछताछ शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  छठ घाट बनाने के दौरान गंगा में डूबे चार मासूम गांव में मातम

अब्दुल रहमान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले का निवासी था और उस पर राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप थे। उसे इसी मामले में गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 2 मार्च 2025 को गुजरात के पाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद था।

इसे भी पढ़ें:  चमोली: बादल फटा, 7 लोग लापता

वहीं, आरोपी कैदी अरुण चौधरी भी आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया था और उसे अक्टूबर 2024 में नीमका जेल में स्थानांतरित किया गया था। दोनों के बीच किसी पुराने विवाद या आपसी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

इस सनसनीखेज हत्या के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कोई कारण था या यह जेल के भीतर हुआ आपसी संघर्ष था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

Also Read This

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व

Read More »

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेडहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »